रात में प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर बेरहमी से मार डाला... प्रेमिका समेत परिवार के 6 लोग गिरफ्तार, फतेहपुर के बीनू हत्याकांड का खुलासा

फतेहपुर पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला प्रेम प्रसंग का था. प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया था, फिर परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की साजिश रची थी. 

Advertisement
फतेहपुर बीनू हत्याकांड का खुलासा फतेहपुर बीनू हत्याकांड का खुलासा

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर ,
  • 09 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

यूपी के फतेहपुर जिले में प्रेमी की गई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमिका सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला प्रेम प्रसंग का था. प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया था, फिर परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की साजिश रची थी. 

Advertisement

बता दें कि जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी बीनू रैदास (27) की सोमवार को हत्या कर दी गई. बीनू अपनी पत्नी के चाचा उमेश रैदास के गांव पहाड़पुर रविवार शाम गया था और दूसरे दिन उसका शव पड़ोसी के घर के बाहर मिला था. 

फतेहपुर पुलिस के अनुसार, बीनू का रोली नाम की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह रात में उससे मिलने गया था. इस दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया. परिजनों ने बीनू को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और प्लास से उसके हाथ-पैर के नाखून नोच दिए. 

इतने से मन नहीं भरा तो उसके शरीर को गर्म चिमटे से दाग दिया. आखिर में उसे मरणासन्न हालत में घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गए. जमीन पर पड़े-पड़े तड़प तड़पकर बीनू की वहीं पर मौत हो गई थी. 

Advertisement

बाद में पुलिस ने मृतक के पिता कल्लू प्रसाद की शिकायत पर 6 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जांच-पड़ताल कर पुलिस ने मृतक की प्रेमिका रोली, उसके पिता सत्येंद्र विश्वकर्मा, बेटे अजय, पंकज, बहू सुनीता देवी और पत्नी बचोल देवी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. 

बीनू की कॉल डिटेल और आरोपियों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि बीनू अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. जब युवती के परिजनों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने गुस्से में आकर युवक को बुलाया और उसकी बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »