मुजफ्फरनगर: पिज्जा कैफे में प्रेमी संग बैठी थी बहन, तभी लड़के लेकर पहुंच गए दो भाई, फिर बीच सड़क मचा तांडव!

यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित मीरापुर क्षेत्र के एक पिज्जा कैफे में अपनी बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देखकर सोनू और उसके ममेरे भाई अतुल ने हमला कर दिया. दोनों ने मिलकर बॉयफ्रेंड की पिटाई की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ की. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
मारपीट करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल (Photo- Screengrab) मारपीट करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल (Photo- Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित मीरापुर थाना क्षेत्र में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड गोविंद के साथ एक पिज्जा कैफे में बैठी थी. इसी दौरान युवती के भाई सोनू ने अपने ममेरे भाई अतुल के साथ दोनों को वहां देख लिया. इस बात से नाराज होकर दोनों ममेरे भाइयों ने कैफे के बाहर गोविंद की जमकर पिटाई कर दी. हमले के दौरान उन्होंने गोविंद की बाइक में भी भारी तोड़फोड़ की. पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement

कैफे के बाहर हुआ हंगामा और तोड़फोड़

पिज्जा कैफे में अपनी बहन को बॉयफ्रेंड के साथ देखते ही सोनू और अतुल आपा खो बैठे. दोनों ने मिलकर गोविंद को घेर लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, गुस्से में आकर उन्होंने गोविंद की खड़ी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई.

बताया गया कि भाइयों ने कैफे में घुसते ही गोविंद से पूछा कि वो युवती के साथ क्या कर रहा है? जब तक जवाब आता उन्होंने मार पिटाई शुरू कर दी. जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.   

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. मीरापुर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले में मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों सोनू और अतुल को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया.

Advertisement

सीओ ऋषिका सिंह का बयान

मामले की जानकारी देते हुए जानसठ की सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2026 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कस्बा मीरापुर स्थित दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा दिख रहा था. पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेकर लड़ाई में शामिल पक्ष की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है. पुलिस अन्य तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »