अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि सवर्ण महापंचायत में हुई कथित टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ा. वायरल वीडियो में भीड़ सचिन को पीटती और अंबेडकर पार्क तक ले जाती दिख रही है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की है.