यूपी की कचहरियों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से अयोध्या तक हाई अलर्ट, ATS ने संभाली जांच

यूपी के 18 जिलों की कचहरियों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है. शुक्रवार के बाद सोमवार को आए इस दूसरे मेल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. लखनऊ और अयोध्या समेत कई कोर्ट परिसरों में सर्च ऑपरेशन जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एटीएस को सौंप दी गई है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अयोध्या सहित 18 जिलों की कचहरियों को सोमवार को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली. अज्ञात व्यक्ति ने सुबह 11:15 बजे और फिर 12:15 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी, जिससे कोर्ट परिसरों में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालकर सघन तलाशी अभियान चलाया. 

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले बीते शुक्रवार को भी इसी तरह का मेल आया था, जिसके तार तमिलनाडु और महाराष्ट्र से जुड़े होने की आशंका है. अब यूपी एटीएस इस पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है.

लगातार तीसरे दिन दहशत का मेल

धमकी भरे मेल आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को आए दूसरे मेल में धमाके का समय बदलकर 12:15 बजे कर दिया गया था. सूचना मिलते ही लखनऊ कचहरी में वजीरगंज थाने की पुलिस और एटीएस ने घेराबंदी कर ली. हालांकि, तलाशी में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर को खंगाला जा रहा है. वजीरगंज थाने समेत सभी 18 प्रभावित जिलों में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

तमिलनाडु से कनेक्शन और ATS की जांच

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया था, जिसमें महाराष्ट्र का भी जिक्र किया गया है. चूंकि यह मामला सीधे तौर पर सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए शासन ने इसकी पूरी जांच यूपी एटीएस को सौंप दी है. कई एजेंसियां मिलकर इस ईमेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी हैं. शुक्रवार को भी ऐसी ही धमकी के बाद कचहरी खाली कराई गई थी, जिससे अदालती कामकाज काफी प्रभावित हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement