अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, 8 महीने की गर्भवती होने पर खुला राज

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक अधेड़ ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वहीं, जब बच्ची गर्भवती हो गई तो उसे जान से मारने की फिराक में भी लग गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 28 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही घटना के बारे में लोगों को न पता चले, इसलिए अधेड़ ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी. फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

बढ़े हुए पेट के कारण नाबालिग बच्ची के मां को हुआ शक

पुलिस ने बताया कि मामले के संबंध में बिजनौर जिले के कोतवाली धामपुर में नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उसने लिखित में बताया कि कुछ हफ्तों से उन्हें नाबालिग बच्ची का पेट बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके बाद नाबालिग बच्ची की मां का शक समय के साथ बढ़ता चला गया. जिसके बाद नाबालिग पीड़िता की मां बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची.

यह भी पढ़ें: बुआ के लड़के ने नहाते हुए नाबालिग का बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप

हाथ-पैर बांधकर किया था गलत काम

डॉक्टर ने कई जांच के बाद बताया कि नाबालिग पिछले 8 महीने से गर्भवती है. डॉक्टर के यहां से जब महिला अपनी नाबालिग बच्ची को घर वापस लेकर पहुंची तो उसने डरते हुए पूरी बात बता दी. पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाले कलवा पुत्र कैलाश निवासी ग्राम इब्राहिमपुरलाल उर्फ सेढा ने सर्दियों के समय नवंबर या दिसंबर महीने में नाबालिग बच्ची को पेड़ के नीचे ले जाकर उसके हाथ पैर बांधकर गलत काम किया था.

Advertisement

साथ ही उसने बच्ची को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. पीड़िता की मां का आरोप है कि जब आरोपी कलवा को पता चला कि मेरी बच्ची गर्भवती है, तो वह मेरी बच्ची को जान से मारने की फिराक मे लगा था. इस पूरे मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

(इनपुट- रितिक राजपूत)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »