चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट, दुकानदार के चेहरे और आंख में आई चोट... CCTV में दिखी खौफनाक घटना

बिजनौर में चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी फटने का मामला सामने आया है. यह घटना अफजलगढ़ के सवाला गांव की है, जहां एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में बैटरी फटने से धमाका हुआ. इस हादसे में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. धमाके की ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है.

Advertisement
चार्जिंग के दौरान फटी मोबाइल की बैटरी. (Screengrab) चार्जिंग के दौरान फटी मोबाइल की बैटरी. (Screengrab)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 12 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट हो गया. इस दौरान हुए धमाके का वीडियो सामने आया है. बैटरी फटने से दुकानदार घायल हो गया है. धमाके के दौरान दुकानदार मोहसिन की आंख और चेहरे में चोट आई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकानदार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी की शाम बिजनौर जिले के अफजलगढ़ स्थित सवाला गांव में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में ये घटना हुई है. इसका भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मोबाइल बैटरी चार्जिंग के दौरान फट गई और जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में दुकान के मालिक मोहसिन घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय डॉक्टर से उपचार दिलाया गया.

यहां देखें Video

दुकानदार मोहसिन अपने ग्राहक के मोबाइल को ठीक करने से पहले उसे चार्ज कर रहा था, तभी अचानक मोबाइल की बैटरी में कुछ गड़बड़ हुई और वह फट गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ. धमाके के कारण बैटरी के टुकड़े और अन्य पार्ट्स दुकानदार के चेहरे और आंख में जा लगे, इससे वह घायल हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के अंदर का सारा माहौल भयावह हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खिलौने से खेल रहा था 9 साल का बच्चा, तभी बैटरी में हुआ ब्लास्ट और झुलस गया चेहरा

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद मोहसिन घबराए हुए दिखाई देते हैं. उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाता है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो बेहद चौंकाने वाला है, जिसमें देखा जा सकता है कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी इतनी भयंकर तरीके से फट सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »