बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

बिजनौर में एक युवक की आपसी झगड़े में गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारी ने मृतक के परिवार को आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
बिजनोर में युवक की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) बिजनोर में युवक की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

संजीव शर्मा (बिजनौर)

  • बिजनौर ,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में युवक की जान चली गई. दरअसल दो गुटों का बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था. जिसके बाद दूसरे गुट के युवक ने दूसरे गुट के व्यक्ति को गोली मार दी.

दरअसल एक सप्ताह पहले मृतक नीरज के दोस्त अक्षय की बड़वान मोहल्ला के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद विवाद हो गया था. हालांकि उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया लेकिन सोमवार शाम को नीरज के दूसरे साथी की दूसरे गुट के युवकों ने पिटाई कर दी.

Advertisement

इसका पता जब नीरज को लगा तो वो अपने साथियों के साथ दूसरे गुट के युवकों से बात करने के लिए सेंट मैरी स्कूल के पास पहुंचा गया. बातचीत के दौरान आपसी तल्खी बढ़ने लगी. इसी दौरान दूसरे गुट के एक युवक ने नीरज को सीने से सटा कर गोली मार दी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया. गोली चलते ही उसके साथी मौके से फरार हो गए. साथ ही घटना को अंजाम देने वाला गुट भी घटना स्थल से भाग गया. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत पास के अस्पताल ले कर गई, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: बिजनौर: 'आत्मदाह कर लूंगा', ट्रेन में खुद को लॉक कर युवक ने किया जमकर ड्रामा

Advertisement

घर में पसरा मातम 

नीरज की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में परिजन मोहल्ले वालों के साथ अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली साथ ही मृतक के परिजनों से बात की.

यह भी पढ़ें: दो कॉमेडियन, अपहरण की एक जैसी कहानी, सच्चाई क्या? मुंबई, मेरठ और बिजनौर पुलिस कर रही जांच

मामले की जांच की जा रही है

एसपी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मृतक के शव को सौंपा. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  वहीं मृतक युवक के परिजनों के तहरीर पर दूसरे गुट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »