scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Price Weekly Crash: चांदी हाई से ₹1.94 लाख सस्ती, 5 दिन में 11 हजार टूटी, सोना भी धड़ाम

पांच दिन में भरभराकर टूटे सोना-चांदी
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह भी तगड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू मार्केट तक में गोल्ड-सिल्वर रेट फिसला है. एक ओर जहां चांदी वायदा कारोबार में 9000 रुपये, जबकि घरेलू बाजार में 11000 रुपये से ज्यादा गिरकर अपने हाई से करीब 1.94 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. तो वहीं 24 कैरेट सोने का भाव भी धड़ाम हो गया है. (Photo: ITG)

चांदी में तगड़ी गिरावट आई 
  • 2/6

चांदी में तगड़ी गिरावट आई 
सबसे पहले बात करते हैं एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो वायदा कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price बीते 25 सितंबर को 2,34,696 रुपये पर बंद हुआ था और बीते शुक्रवार को ये गिरते हुए 2,25,545 रुपये पर क्लोज हुआ. यानी सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ये कीमती धातु 9,151 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

अपने हाई से अब इतना सस्ती Silver
  • 3/6

अपने हाई से अब इतना सस्ती Silver
बीते सप्ताह आई बड़ी गिरावट के बाद अब चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में चांदी की वायदा कीमत अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंची थी और बीते शुक्रवार के बंद भाव से तुलना करें, तो MCX Silver Price इस हाई से अब 1,94,503 रुपये प्रति किलो कम हो गया है. (Photo: Reuters)

Advertisement
घरेलू मार्केट में भरभराकर टूटी
  • 4/6

घरेलू मार्केट में भरभराकर टूटी
वायदा कारोबार के बाद अब बात करते हैं घरेलू बाजारों में चांदी की कीमत में आए बदलाव (Silver Price Change) के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, इसका भाव बीते पांच कारोबारी दिनों में 2,32,350 रुपये से 11,521 रुपये गिरकर 2,20,829 रुपये प्रति किलो रह गया. (Photo: Reuters)

सोना वायदा कारोबार में इतना टूटा
  • 5/6

सोना वायदा कारोबार में इतना टूटा
चांदी के साथ ही दूसरी कीमती पीली धातु सोना का भाव भी भरभराकर टूटा है. एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट बीते शुक्रवार को गिरते हुए 1,50,250 रुपये पर आ गया, जो इससे पहले 25 सितंबर को 1,53,277 रुपये पर क्लोज हुआ था. यानी MCX Gold Rate में 3,027 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. (Photo: Reuters)

घरेलू बाजार में Gold Rate
  • 6/6

घरेलू बाजार में Gold Rate
न सिर्फ वायदा कारोबार, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोना फिसला है. पांच कारोबारी दिनों में इसकी कीमत 1,52,113 रुपये से फिसलकर 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है और इस हिसाब से सोना 3,975 रुपये सस्ता हो गया है. बता दें IBJA द्वारा अपडेट की गई कीमतें देश भर में एक समान रहती है, लेकिन घरेलू बाजार में सर्राफा दुकान से ज्वेलरी खरीद पर 3% GST के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है. (Photo: ITG)

(नोट- सोना चांदी या गोल्ड सिल्वर ईटीएफ खरीदने से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement