UP: बिजनौर से 2 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

बिजनौर से दो संदिग्ध आतंकियों गिरफ्तार किया गया है. दोनों दुबई में बैठे आकिब के संपर्क में आकर कट्टरपंथ की ओर आकर्षित हुए और देश में हिंसक गतिविधियों की साजिश रचने लगे.

Advertisement
बिजनौर में ATS की बड़ी कार्रवाई. (Photo: Representational ) बिजनौर में ATS की बड़ी कार्रवाई. (Photo: Representational )

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

उत्तर प्रदेश में आतंकवाद विरोधी एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है.यूपी एटीएस और एसटीएफ ने संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का खुलासा करते हुए कई अहम गिरफ्तारियां की हैं. इस कार्रवाई के तहत बिजनौर से उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर को पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य आरोपी—मैजुल (दक्षिण अफ्रीका) और आजाद (सऊदी अरब)—फरार हैं. जिनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है.

Advertisement

देश में अस्थिरता फैलाने के इरादे से काम कर रहे थे आरोपी

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय था. आरोपी दुबई में बैठे आकिब के संपर्क में आकर कट्टरपंथ की ओर आकर्षित हुए और देश में हिंसक गतिविधियों की साजिश रचने लगे. पूछताछ में सामने आया कि ये लोग न केवल नेटवर्क को विस्तार देने की योजना बना रहे थे, बल्कि देश में अस्थिरता फैलाने के इरादे से काम कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: रात का वक्त, शादी से वापसी, तभी DSP पर तड़तड़ाईं गोलियां...बिजनौर के तंजील अहमद हत्याकांड का आरोपी बरी

इससे पहले 2 अप्रैल को एटीएस ने मेरठ और गौतमबुद्धनगर से चार अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सभी आरोपी मिलकर लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की साजिश तैयार कर रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई कर इस बड़ी घटना को टाल दिया.

Advertisement

आकिब के थे अंतरराष्ट्रीय संपर्क

आकिब के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि वह दुबई में बैठकर पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था. नवंबर 2025 में एक वायरल वीडियो में आकिब और उसके साथियों द्वारा AK-47 और ग्रेनेड का प्रदर्शन किया गया था, जिससे एजेंसियों को पहले भी शक हुआ था. हालांकि उस समय मामले में एफआर लगा दी गई थी, लेकिन नए साक्ष्यों के आधार पर केस को दोबारा खोला गया.

फिलहाल, आरोपियों के पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया जारी है और नजीबाबाद के समीर उर्फ रुहान की तलाश तेज कर दी गई है. एटीएस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement