लव मैरिज के बाद पत्नी की बेवफाई, फिर ड्रम कांड की धमकी... इटावा में फंदे पर झूला बेबस पति!

इटावा के आनंदनगर में वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते विनय यादव नामक युवक ने बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि लव मैरिज के बावजूद पत्नी की कथित बेवफाई, तानों और 'नीले ड्रम' कांड जैसी धमकियों से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
मृतक विनय पत्नी की धमकियों से सहमा हुआ था (Photo- ITG) मृतक विनय पत्नी की धमकियों से सहमा हुआ था (Photo- ITG)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

यूपी के इटावा में पत्नी से विवाद के चलते एक पति ने मौत को गले लगा लिया. विनय यादव ने बीती रात घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदनगर मोहल्ले का है.  

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि विनय लंबे समय से पत्नी से चल रहे वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रहा था. मृतक के पिता अनिल कुमार का कहना है कि उनकी बहू के द्वारा बेटे को कई बार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी गई थीं. उन्होंने बहू के चाल-चलन पर भी सवाल उठाए हैं. 

आरोपों के मुताबिक, आत्महत्या से कुछ देर पहले विनय की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी. पत्नी की कथित बेवफाई और लगातार मिल रही धमकियों के कारण विनय डिप्रेशन में चला गया था. पत्नी द्वारा पति को मरवाने और नीले ड्रम कांड जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी से वो भीतर से टूट गया था. आखिर में उसने अपनी जान देना मुनासिब समझा. 

परिजनों का दावा है कि मृतक की पत्नी दो बार किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग चुकी थी. वापस आने के बाद भी उन लोगों ने समझौता करके उसको रख लिया था. मगर विनय से लव मैरिज के बाद भी उसका आचरण नहीं सुधरा. फिलहाल, कोतवाली पुलिस के आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.   

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »