बाराबंकी में एनकाउंटर: पुलिस ने रोका तो बाइक मोड़ी, फिर चला दी गोली... जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

यूपी के बाराबंकी में चेकिंग के दौरान पुलिस बाइक सवार एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की. बाइक फिसली तो बदमाश ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी. घायल बदमाश को पकड़कर अस्पताल भेजा गया. तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं.

Advertisement
चेकिंग के दौरान बाइक पर दिखा था संदिग्ध. (Photo: Screengrab) चेकिंग के दौरान बाइक पर दिखा था संदिग्ध. (Photo: Screengrab)

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार की देर रात पुलिस और एक लूट के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास की है. पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध ने भागने की कोशिश की और बाद में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी.

Advertisement

दरअसल, 15 अगस्त की रात मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास एक संदिग्ध अपराधी के मौजूद होने की सूचना मिली. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी.

इसी दौरान पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा. पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई. इसके बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें: पुलिस की गाड़ी, टायर पंचर और फायरिंग... क्यों सुजीत सिन्हा एनकाउंटर ने याद दिलाया विकास दुबे का मामला?

पुलिस का दावा है कि फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया. पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलबाग उर्फ सोनू निवासी सीतापुर के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहम्मदपुर खाला थाने में दर्ज लूट के एक केस के अलावा थाना रामनगर में दर्ज लूट के एक अन्य मामले में भी वांछित था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लूटे गए मोबाइल फोन, तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है.

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. रिकॉर्ड की जांच में सीतापुर और बाराबंकी के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »