बाराबंकी में जर्मनी से आई बारात, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, 14 विदेशी मेहमान के सामने साइंटिस्ट दूल्हा- दुल्हन ने लिए सात फेरे

बाराबंकी में जर्मनी से आई बारात चर्चा में है. 20 फरवरी को होटल रिलाइट में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई. 13 से 14 बाराती जर्मनी से आए थे और करीब 300 से 350 लोग समारोह में शामिल हुए. दुल्हन के भाई नीतीश पटेल ने पुष्टि की. शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Advertisement
भारतीय युवती ने बाराबंकी में जर्मनी के युवक से शादी की (Photo:  Rehan Mustafa /ITG) भारतीय युवती ने बाराबंकी में जर्मनी के युवक से शादी की (Photo: Rehan Mustafa /ITG)

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. जर्मनी से आई बारात ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. गोरे-चिट्टे अंग्रेज नुमा दूल्हे ने भारतीय दुल्हन के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी रचाई.

बताया जा रहा है कि यह शादी 20 फरवरी को शहर के होटल रिलाइट में धूमधाम से संपन्न हुई. शादी में 13 से 14 बाराती जर्मनी से आए थे. समारोह में करीब 300 से 350 लोग शामिल हुए थे. विदेशी मेहमान भी भारतीय परंपरा के रंग में रंगे नजर आए और बारात में जमकर नाचे.

Advertisement

हिंदू मंत्रों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

शादी समारोह में जयमाल, सात फेरे और अन्य पारंपरिक रस्में विधि-विधान से निभाई गईं. मंडप में मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए. शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वायरल रील में जयमाल, सात फेरे और विदेशी मेहमानों का भारतीय संगीत पर डांस साफ दिखाई दे रहा है. लोग इसे सांस्कृतिक मेलजोल की एक खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं. दूल्हा मार्कस ईदर और दुल्हन रुलन वर्मा पेशे से वैज्ञानिक हैं. दोनों की मुलाकात सात साल पहले हुई थी. फिलहाल दोनों ऑस्ट्रेलिया में हैं 

14 विदेशी मेहमानों के साथ 350 लोगों शादी में शामिल हुए

दुल्हन के भाई नीतीश पटेल ने बताया कि शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई. हालांकि परिवार की ओर से अधिक टिप्पणी करने से परहेज किया गया है. यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement