बाराबंकी में मारे गए गैंगस्टर बॉबी की हिस्ट्रीशीट आई सामने, मुख्तार अंसारी का रह चुका था शूटर

बाराबंकी में दिनदहाड़े हुई शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के बाद उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है. पुलिस का कहना है कि बॉबी पर गैंगस्टर लगा था. वह लखनऊ व बाराबंकी में हत्या समेत 12 मामलों में नामजद रहा. कभी मुख्तार अंसारी के करीबी और शूटर रहे बॉबी की हिस्ट्रीशीट 2008 में खोली गई थी.

Advertisement
बाराबंकी में मारे गए शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हिस्ट्रीशीट आई सामने. (File Photo: ITG) बाराबंकी में मारे गए शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हिस्ट्रीशीट आई सामने. (File Photo: ITG)

संतोष शर्मा / सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • लखनऊ/बाराबंकी,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिनदहाड़े मारे गए शोएब किदवई उर्फ बॉबी की आपराधिक फाइलें सामने आ रही हैं. कभी बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी और शार्प शूटर रहे बॉबी की हिस्ट्रीशीट सामने आने के बाद उसके आपराधिक अतीत की परतें खुल गई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बॉबी पर गैंगस्टर लगा था. उसके खिलाफ लखनऊ व बाराबंकी में कुल 12 आपराधिक केस दर्ज थे.

Advertisement

पुलिस दस्तावेज बताते हैं कि शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हिस्ट्रीशीट 11 फरवरी 2008 को बाराबंकी नगर कोतवाली में खोली गई थी. शहर कोतवाली में 5A नंबर पर दर्ज इस हिस्ट्रीशीट में उसके आपराधिक गतिविधियों का ब्योरा दर्ज है. साल 2000 और 2011 में उसी कोतवाली में उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था. इसके अलावा बाराबंकी कोतवाली और सफदरगंज थाने से उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी.

शोएब अहमद किदवई का नाम कई सनसनीखेज मामलों में सामने आया था. लखनऊ के जेल अधीक्षक आरके तिवारी हत्याकांड से लेकर बाराबंकी के डॉक्टर डीबी सिंह हत्याकांड तक में उसके खिलाफ हत्या के केस दर्ज हुए. लखनऊ के हसनगंज थाने में दो केस दर्ज थे, जबकि चौक, महानगर, बाजार खाला और हजरतगंज जैसे प्रमुख थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ मुकदमे कायम हुए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जेल में गैंगस्टर, देश में दहशत… दिल्ली में अपराधी बेलगाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुला चैलेंज!

हालांकि बीते कुछ वर्षों में बॉबी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर और फिर वकील के रूप में स्थापित करने की कोशिश की थी. वह नियमित रूप से लखनऊ से बाराबंकी कचहरी आता-जाता था. लेकिन शुक्रवार को असेनी मोड़ के पास उसकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी.

हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड फायर किए. पहले कार के अगले शीशे को निशाना बनाया गया, फिर साइड के शीशों पर गोलियां दागी गईं और अंत में सिर में गोली मारकर हत्या की गई. घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए.

हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बॉबी की पत्नी शाजिया ने बाराबंकी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमें गठित की हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुराने आपराधिक व व्यक्तिगत रंजिशों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दो सगे भाइयों की हत्या, रोहतक में डबल मर्डर से हड़कंप

इस हत्याकांड के बाद अधिवक्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बॉबी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है. उसके पुराने मामलों, आपसी दुश्मनी और हालिया गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल, बॉबी की हत्या क्यों और किसने की... यह पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली बनी हुई है. अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement