पैसों के झगड़े में बना खून का प्यासा, बड़े भाई को पत्थर से कुचलकर ले ली जान

बांदा में पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब छोटे भाई ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई की कथित तौर पर ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी. परिवार में नवजात बच्चे के जन्म की खुशियां मातम में बदल गईं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
युवक ने बड़े भाई को पत्थर से कुचलकर ले ली जान (Photo: itg) युवक ने बड़े भाई को पत्थर से कुचलकर ले ली जान (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी, जिससे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा कि पैसों के लेनदेन में दो सगे भाइयों आशीष और विकास में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए.  शराब के नशे में छोटे आशीष ने विकास के सिर को पत्थर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया. 

Advertisement

आशीष अभी- अभी पिता बना था और परिवार में खुशियों का माहौल था जो एकाएक मातम में बदल गया. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मां की तहरीर पर मुकदमा लिख आरोपी हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है. जहां राजनगर के रहने वाले आशीष के घर मे बच्चे के जन्म के बाद कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान दोनों भाई आशीष और विकास का शराब के नशे में पैसों के लेनदेन में विवाद शुरू हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट शुरू हो गयी, आशीष ने विकास के सिर और मुंह में पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया, परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि विकास की शादी नहीं हुई थी और वह ट्रक ड्राइवर का काम करता था, जबकि आशीष पार्सल देने का काम करता है. पुलिस ने मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

डिप्टी SP प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आशीष ने पैसे को लेकर हुए विवाद में अपने बड़े भाई विकास के सिर पर ईंट से मारकर घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी, प्रकरण में मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जेल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »