कांस्टेबल के घर लूट करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर... 2 गिरफ्तार, लाखों के गहने भी बरामद

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस कांस्टेबल के घर बिजली चेकिंग के नाम पर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में सरगना के पैर में गोली लगी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके कब्जे से लाखों के गहने, नकदी, अवैध कट्टा और बाइक बरामद हुई.

Advertisement
बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लूट.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG) बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लूट.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस कांस्टेबल के घर दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाशों का पुलिस से आमना-सामना हो गया. पुलिस ने तड़के मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से लूटे गए लाखों रुपये के गहने, अवैध कट्टा और बाइक बरामद की गई है. मुख्य आरोपी गैंगस्टर है और अपने चाचा की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर था. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

Advertisement

घटना बदौसा थाना क्षेत्र के नांदन मऊ गांव की है. यहां रहने वाले एक पुलिस कांस्टेबल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मई को वह चित्रकूट एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात था और घर पर उसकी बुजुर्ग मां अकेली थीं. इसी दौरान नकाबपोश बदमाश बिजली चेकिंग के नाम पर घर में घुस गए. बदमाशों ने बुजुर्ग मां को बंधक बना लिया और घर में रखे कीमती गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: UP: बांदा में सराफा व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, 2 घंटे बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

घटना के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई. लगातार छानबीन और निगरानी के बाद पुलिस को बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली. इसके आधार पर तड़के पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

मुठभेड़ में सरगना के पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी आदेश के पैर में गोली लग गई. गोली लगने के बाद वह दर्द से कराहता हुआ पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूट का सामान बरामद कर लिया.

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आदेश के खिलाफ गैंगस्टर सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. वह अपने चाचा की हत्या के मामले में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आने के बाद वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

एएसपी शिवराज ने बताया कि बदौसा थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से पुलिस कर्मी के घर से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है. मुख्य आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement