बाढ़ से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान, खाने की तलाश में तेंदुओं ने किया गांवों का रुख, घरों में घुसे मगरमच्छ

कतर्नियाघाट के जंगलों में बाढ़ का पानी पहुंचा तो जंगली जानवर भी सुरक्षित जमीन की तलाश करने लगे. अब तेंदुए और मगरमच्छ जैसे हिंसक जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं. हालांकि वन विभाग लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन्हें जंगल के सुरक्षित हिस्सों में पहुंचा रहा है.

Advertisement
बाढ़ के बाद आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे जानवरों का रेस्क्यू किया जा रहा है.(Representative) बाढ़ के बाद आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे जानवरों का रेस्क्यू किया जा रहा है.(Representative)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

यूपी में बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल में बाढ़ और जलभराव ने इंसानों के साथ-साथ जानवरों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है. जंगल में पानी भरने के बाद सुरक्षित जमीन की तलाश में तेंदुए और मगरमच्छ आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहे हैं.

इसके बाद वन विभाग को लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है. 21 जुलाई से अब तक 15 तेंदुओं और 2 मगरमच्छों को आबादी वाले इलाकों से रेस्क्यू कर जंगल के ऐसे हिस्सों में छोड़ा गया है, जहां बाढ़ का पानी नहीं है.

Advertisement

जंगल में पानी बढ़ा तो बाहर निकले तेंदुए

अधिकारियों के मुताबिक नेपाल में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण कतर्नियाघाट के जंगल में पानी का स्तर बढ़ गया. कई हिस्सों में जलभराव होने के बाद वन्यजीव आबादी वाले इलाकों की तरफ बढ़ने लगे. जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब लोगों के बीच डर बना हुआ है. 


कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ डिविजन के डीएफओ अपूर्व दीक्षित के ने बताया कि प्रभावित इलाकों में पिंजरों की मदद से लगाकर तेंदुओं को सुरक्षित पकड़ा जा रहा है.

मंगलवार सुबह मिहींपुरवा के वार्ड नंबर 6 में सिंचाई विभाग के बंद स्टोर में एक करीब 10 साल का नर तेंदुआ पिंजरे में फंस गया. उसका वजन करीब 50 से 55 किलो बताया गया है. इससे एक दिन पहले ककरहा रेंज के रामसहाय पुरवा से भी एक वयस्क नर तेंदुए को रेस्क्यू किया गया था.

Advertisement

घरों में घुस रहे मगरमच्छ

तेंदुओं के साथ मगरमच्छ भी पानी के बहाव के कारण आबादी तक पहुंच गए. मंगलवार को पैरुआ गांव के एक घर और मिहींपुरवा नगर क्षेत्र में दो मगरमच्छों को भी पकड़ा गया. इसके लिए खास मगरमच्छ पकड़ने वाले पिंजरों का इस्तेमाल किया गया और बाद में दोनों को नदी में छोड़ दिया गया. वन विभाग के मुताबिक 1 जनवरी से अब तक 20 तेंदुओ को रेस्क्यू कर सुरक्षित ठिकानों में छोड़ा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: सांपों के बीच मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर, अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी

हाल के दिनों में तेंदुए के हमलों में महबूबनगर के 28 साल के रामसिंह के अलावा मटेही और आनंद नगर के दो बच्चों की जान गई है. ऐसे में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने से खतरा और बढ़ गया है.

वन विभाग ने लोगों से बाढ़ वाले इलाकों, नदियों और नालों के पास जाने से बचने की अपील की है. किसी जंगली जानवर को देखने पर उसके आसपास भीड़ लगाने या उसे परेशान करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »