बागपत: पत्नी से अवैध संबंध के शक में जिगरी दोस्त की हत्या, स्कूटी पर लादकर कुएं में फेंकी लाश

उत्तर प्रदेश के बागपत में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने जिगरी दोस्त की हत्या कर दी. आरोपी ने नाबालिग भांजे के साथ मिलकर शव को स्कूटी पर ढोया और जंगल के कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है.

Advertisement
बागपत के मुकुल हत्याकांड का खुलासा (Photo- ITG) बागपत के मुकुल हत्याकांड का खुलासा (Photo- ITG)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

UP News: बागपत में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. हैवानियत की हद तो तब पार हुई, जब आरोपी ने अपने भांजे के साथ मिलकर शव को स्कूटी पर लादकर जंगल में ले जाकर कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है.

Advertisement

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना थाना छपरौली क्षेत्र की है. यहां के सिनौली गांव के एक नकुल ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई मुकुल अपने दोस्त मंजीत के बुलाने पर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शक के आधार पर मंजीत को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर मंजीत टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी और मुकुल के बीच अवैध संबंध होने का शक था. इसी शक ने उसके मन में नफरत भर दी और उसने हत्या की साजिश रच डाली. योजना के तहत मंजीत ने मुकुल को शराब पार्टी का लालच देकर घर बुलाया. पार्टी के दौरान दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई. गुस्से में आकर मंजीत ने अपने नाबालिग भांजे के साथ मिलकर मुकुल के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की. उसने अपने भांजे की मदद से शव को स्कूटी पर लादा और खेतों के रास्ते जंगल में ले जाकर एक कुएं में फेंक दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुएं से शव बरामद कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी कब्जे में ले लिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement