अयोध्या: सपा नेताओं ने अस्पताल जाकर रेप पीड़िता के परिवार को धमकाया, आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर

अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान पर अब बुलडोजर एक्शन हो रहा है. मोईद खान की बेकरी समेत कई प्रॉपर्टी पर यह एक्शन हो रहा है. शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी.

Advertisement
अयोध्या रेप पीड़िता की मां ने सीएम योगी से की  थी मुलाकात अयोध्या रेप पीड़िता की मां ने सीएम योगी से की थी मुलाकात

बनबीर सिंह / संतोष शर्मा

  • लखनऊ/अयोध्या,
  • 03 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर अब बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. अयोध्या स्थित मोईद खान की बेकरी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है.. शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी और आज फिर से राजस्व विभाग की टीम यहां पहुंचेगी. मोईद खान पर तालाब और कब्रिस्तान के साथ कई सरकारी ज़मीनो पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप है.

Advertisement

मोईद खान की बेकरी भी बन रहे सामानों का भी सैंपल लिया गया था और बेकरी सील कर दी गई थी. सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने कार्रवाई करते हुए कहा कि आरोपी की बेकरी का लाइसेंस रद्द होगा.

वहीं रेप मामले में सुलह न करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई है. पीड़िता को यह धमकी अस्पताल में दी गई है. परिजनों को सुलह न करने पर धमकी देने के मामले में समाजवादी पार्टी नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा दर्ज हुआ है.

अस्पताल जाकर दी धमकी

आरोप है ये सपा नेता नाबालिग रेप पीड़िता से सुलह न करने पर धमकी देने के लिए अस्पताल गए थे. एफआईआर में कहा गया है कि सपा नेता व नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व एक अन्य के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया है गया है. आरोपी रात 11:00 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार को सुलह करने की दी धमकी दी. पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने यह मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता फिलहाल जिला महिला अस्पताल भर्ती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:  जानें क्या है 12 साल की बच्ची से रेप का मामला, जिसमें अयोध्या सांसद का नाम लेकर CM योगी ने सपा को घेरा 

क्या है मामला

दरअसल, गैंगरेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके बारी-बारी रेप करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई.

12 वर्षीय बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी है ,पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई है. घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी से मिले पैसे से चलता है. आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी. तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है.

आरोप है कि मोईद ने उसका बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया. फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे.बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब मामला खुला.

Advertisement

पीड़ित परिवार का आरोप

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि शुरू में इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब हिंदु संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया.  पीड़िता की मां ने बताया कि जब हम शिकायत लेकर चौकी पर गए तो दरोगा ने हमसे कहा कि राजू का नाम रखिए लेकिन दूसरा नाम हटा दीजिए. फिर एसपी के दखल के बाद हमारा मामला लिखा गया. हमें आरोपियों के लिए फांसी की सजा चाहिए.

ये भी पढ़ें: अयोध्या गैंगरेप कांड में एक्शन, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, मुख्य आरोपी की प्रॉपर्टी की जांच शुरू 

पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद अब थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ है और आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »