बाल खींचे, मारा-पीटा, बरसाए चांटे... पुलिस स्टेशन में सास-बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा

औरैया में बिधूना पुलिस स्टेशन के परिसर में दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घरेलू विवाद के कारण थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंची सास-बहू के बीच जब हाथापाई हो गई तो पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग करवाया.

Advertisement
पुलिस स्टेशन परिसर में सास-बहू के बीच मारपीट. पुलिस स्टेशन परिसर में सास-बहू के बीच मारपीट.

aajtak.in

  • औरैया,
  • 01 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां दो महिलाएं पुलिस स्टेशन में ही एक दूसरे से भिड़ गईं. एक दूसरे के बाल खींचे, मारा-पीटा और चांटे भी बरसाए. हैरानी की बात ये रही कि जब दोनों महिलाएं एक दूसरे के पीट रही थीं तो उस समय थाने में कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. बावजूद उसके दोनों महिलाएं एक दूसरे से लड़ती रहीं.

Advertisement

मामला बिधूना कोतवाली का है. दरअसल, यहां रहने वाले एक दंपति के बीच निजी कारणों से विवाद चल रहा था. जिसके बाद पत्नी अपने बेटे को लेकर मायके में रह रही थी.

लेकिन कुछ दिन पहले उसका पति बेटे को अपने साथ लेकर चला गया. इसी बात की शिकायत करने महिला अपनी मां को साथ लेकर थाने पहुंची.

जब उसने पूरी बात पुलिस वालों को बताई तो उन्होंने महिला के पति को थाने बुलाया. पति के साथ महिला की सास भी थाने पहुंची. लेकिन जैसे ही दोनों थाने पहुंचे, महिला अपनी सास पर टूट पड़ी. जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

थाने में मौजदू पुलिसकर्मियों ने दोनों को महिलाओं को बड़ी मुश्किल से अलग करवाया. फिर पूछताछ के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया. डीएसपी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला घरेलू विवाद का है. फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

(औरैया से सूर्या शर्मा की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »