रोज- रोज छेड़छाड़ और घर से उठा ले जाने की धमकी... लड़कों से तंग स्कूली छात्रा ने लगाई फांसी

औरैया से एक स्कूली छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो युवक, छात्रा को लगातार परेशान कर रहे थे. उसने ये बात परिवार वालों को भी बताई थी.

Advertisement
लड़कों की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान (सांकेतिक तस्वीर) लड़कों की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान (सांकेतिक तस्वीर)

सूर्य प्रकाश शर्मा

  • औरैया,
  • 28 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक स्कूली छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो युवक, छात्रा को लगातार परेशान कर रहे थे. उसने ये बात परिवार वालों को भी बताई थी.

औरैया इंटर की छात्रा को दो युवकों द्वारा के द्वारा स्कूल आते जाते पहले किया जाता था परेशान वही छात्रा द्वारा इस पूरी बात को अपने परिजनों को बताई गई परिजनों ने लोक लाज के डर से युवकों के घर पर शिकायत की लेकिन वे इसके बाद भी नहीं माने.

Advertisement

इंटर के पेपर देने के बाद वह डर के कारण घर में बैठ गई 19 अप्रैल को एक बार फिर दोनों युवकों अखिलेश एवं राम जी आए और उठा ले जाने की धमकी दी और वे बराबर मोबाइल से धमकी दे रहे थे. इसके चलते छात्रा ने 24 अप्रैल को देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 26 अप्रैल को लड़की को पिता द्वारा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा के पिता द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज  कराया गया है. ये घटना औरैया अछल्दा थाना क्षेत्र की है और  फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
 
बेटी ने इंटर के एग्जाम दिए थे जिसमें उसने 500 में से 348 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था काश यह बेटी को परेशान न करते तो शायद बेटी की जान न जाती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »