'पांडे जी... मेरी बीवी नहीं रही तो मैं भी नहीं रहा', उन्नाव में पत्नी की मौत खबर सुनकर कोलकाता में फौजी पति ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पारिवारिक कलह के चलते एक सूबेदार की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी की मौत की खबर मिलते ही कोलकाता में तैनात फौजी पति ने भी अपनी जान दे दी.

Advertisement
उन्नाव में पत्नी ने लगाई फांसी, कोलकाता में पति ने दी जान (Photo- Screengrab) उन्नाव में पत्नी ने लगाई फांसी, कोलकाता में पति ने दी जान (Photo- Screengrab)

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पारिवारिक कलह के चलते एक सूबेदार की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी की मौत की खबर मिलते ही कोलकाता में तैनात फौजी पति ने भी अपनी जान दे दी.

दरअसल, बीघापुर थाना क्षेत्र के दादामऊ गांव में रहने वाले सेना के सूबेदार शैलेंद्र कुमार की पत्नी साधना पांडेय ने मंगलवार रात पारिवारिक कलह के कारण फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलने पर कानपुर निवासी मृतका के भाई अनुज मिश्रा ने हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. बीघापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पत्नी की मौत की खबर कोलकाता में ड्यूटी पर तैनात पति शैलेंद्र तक पहुंचने के बाद उन्होंने भी वहां आत्महत्या कर ली. इस दोहरी मौत से दोनों परिवारों और पूरे गांव में कोहराम मच गया है.

Advertisement

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

करीब 10 साल पहले शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के भाई अनुज मिश्रा ने अपनी बहन की फंदा लगाकर हत्या किए जाने की बात कही है. पुलिस को दी गई शिकायत में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है.

सुसाइड से पहले सूबेदार का आखिरी ऑडियो वायरल

इस बीच मृतक शैलेंद्र कुमार का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने अपनी मौत से पहले कहा, "पांडे जी, मेरी बीवी नहीं रही तो मैं भी नहीं रहा. इसमें मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है, दोनों की मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से आज दोनों जा रहे हैं. मेरे बच्चों यथार्थ (5 साल) और सांवी (8 साल) की परवरिश अब आपके सहारे है, उन्हें प्यार से रखना."

Advertisement

गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

शैलेंद्र पर ही घर की पूरी जिम्मेदारी थी, इसलिए इस घटना ने पूरे गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. बीघापुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पति की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर गहनता से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »