शादीशुदा गर्लफ्रेंड रेस्टोरेंट में मिलने पहुंची, फिर प्रेमी पर फेंका एसिड... बोली- 12 साल से कर रहा था ब्लैकमेल

UP News: अलीगढ़ (aligarh) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया. घटना एक रेस्टोरेंट के अंदर हुई, जहां दोनों मौजूद थे, तभी महिला ने बैग से तेजाब निकालकर प्रेमी पर फेंक दिया. इस दौरान महिला खुद भी झुलस गई और रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी झुलसा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस. घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस.

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 06 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

यूपी के अलीगढ़ में सेंटर पॉइंट पर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया. इस दौरान तेजाब की छींटें पड़ने से महिला खुद भी जल गई. प्रेमी युवक मौके से भाग गया. इसके बाद महिला पुलिस चौकी पहुंची और खुद पूरी जानकारी दी. फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ में युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रेस्टोरेंट में पहुंचा था. दोनों एक टेबल पर बैठे बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक प्रेमिका ने बैग से एसिड की बोतल निकाली और प्रेमी पर फेंक दिया. इस दौरान कुछ छींटें महिला पर भी पड़ गईं और रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी झुलस गया. 

घटना के बाद प्रेमी युवक मौके से भाग निकला. वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसिड की छींटें पड़ने से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि एसिड अटैक करने वाली महिला और युवक पिछले 12 साल से रिलेशन में थे.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए करता था चोरी, लखनऊ से लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार

Advertisement

रेस्टोरेंट के मालिक दीपक गर्ग ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की है. यहां महिला आई थी, इसके कुछ देर बाद लड़का भी आ गया. हम अपने दोस्त के साथ बैठकर नाश्ता कर रहे थे, तभी बेटर ने आकर घटना की जानकारी दी. मैंने जाकर देखा तो मुझे पहले कुछ समझ में नहीं आया. वहां कुछ काला काला पड़ा हुआ था.

लड़का कह रहा था कि यह क्या कर दिया. महिला से पूछा तो उसने कहा कि मैंने इसके ऊपर तेजाब डाला है. यह मुझे 12 साल से ब्लैकमेल कर रहा था. महिला अपने साथ स्टील का गिलास लाई थी. एक बोतल और बैग, मोबाइल उसका यहीं पर है. उसके बैग में बचा हुआ तेजाब भी है.

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी क्या बोले?

इस घटना के संबंध में एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामने आ रहा है कि एक महिला ने अपने मित्र पर तेजाब डाला है. युवक मौके से फरार है. कुछ छींटे महिला के शरीर पर भी पड़ गईं. इसके लिए उसे मेडिकल सुविधा दी जा रही है. अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी. यह घटना सेंटर पॉइंट पर एक रेस्टोरेंट के अंदर हुई है. घटना का कारण अभी तक नहीं पता चला है.

Advertisement

महिला और युवक की आपसी जान पहचान है. माना जा रहा है कि आपसी मतभेद होने के कारण यह घटना की गई है. महिला शादीशुदा है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी. महिला से बातचीत करने बाद जानकारी दी जाएगी. सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं. लड़के को उसकी बाइक के नंबर के आधार पर और फोन नंबर से ट्रेस किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »