अलीगढ़ में कांग्रेस की बैठक बनी अखाड़ा... प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आपस में ही भिड़े नेता और कार्यकर्ता; चले लात-घूंसे और चप्पलें

कुछ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाहरी लोगों ने घुसपैठ की है. इस आरोप के चलते बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई और लात-घुसों तक मामला पहुंच गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
कांग्रेस बैठक से एक शख्स को पीटकर बाहर निकाला.(PhotoScreengrab) कांग्रेस बैठक से एक शख्स को पीटकर बाहर निकाला.(PhotoScreengrab)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

अलीगढ़ में कांग्रेस पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया. मीडिया को संबोधित करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम के भाषण से पहले ही माहौल गरम हो गया.

दरअसल, कांग्रेस ने आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने और जिला संगठन के कामकाज की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई थी. बैठक के तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से ठीक पहले स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद गुड्‌डू ने तीखे लहजे में आरोप लगाया कि इस अति-संवेदनशील बैठक में कुछ बाहरी लोगों ने घुसपैठ की है और वे भीतर बैठे हैं.

Advertisement

बैठक में मौजूद कांग्रेस के नोएडा प्रभारी आलोक गौड़ ने इस आरोप का पुरजोर विरोध किया. देखते ही देखते आलोक गौड़ और शाहिद गुड्डू के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के समर्थक कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए और कार्यालय परिसर जंग के मैदान में तब्दील हो गया.

चप्पलों से पीटा, फिर बताया RSS का कार्यकर्ता
विवाद के उग्र होते ही दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे. इसी बीच तैश में आए शाहिद गुड्डू ने एक युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. कार्यालय के भीतर मचे इस गदर के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीच-बीच बचाव किया.

माहौल को संभालने के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं ने उस पिट रहे युवक को धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाला और मीडिया के सामने दावा किया कि वह व्यक्ति पार्टी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कार्यकर्ता था, जो माहौल खराब करने के लिए अंदर घुसा था. देखें VIDEO:- 

Advertisement

हंगामे के बाद बोले तौकीर आलम का बयान
इस हंगामे और हाई-वोल्टेज ड्रामे के शांत होने के बाद यूपी प्रभारी तौकीर आलम ने मीडिया को संबोधित किया. हालांकि, उन्होंने अंदरूनी कलह पर सीधे तौर पर कुछ कहने के बजाय केंद्र सरकार की नीतियों और हालिया पेपर लीक मामलों पर तीखा हमला बोला.

यह घटना न सिर्फ कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को उजागर करती है बल्कि पार्टी के सामने एक चुनौती भी पेश करती है कि वे कैसे एकजुट होकर अपने संदेश को साफ और प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »