समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात की. इसके बाद वह उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी से भी मिले. जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा कि आजम खान से उनकी बातचीत अच्छी हुई. उन्होंने कहा, "वो स्वस्थ हैं. हमारी बातचीत अच्छी हुई और मैं उम्मीद करता हूं कि और स्वस्थ रहें और जल्दी उनको न्याय मिले." अखिलेश ने बताया कि आजम खान ने उन्हें जो सुझाव दिए हैं, उन्होंने उन सभी सुझावों को अपने पास रख लिया है.
रामपुर सदर सीट से समाजवादी पार्टी किसे चुनाव लड़ाएगी, इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी नाम क्यों बताया जाए. उन्होंने कहा कि जब सूची आएगी, तब पता चल जाएगा कि कौन पढ़ेगा और कौन पढ़ेगा नहीं. इस दौरान वहां मौजूद लोगों और पुलिस की भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि रास्ता लगा रखा है और हालत खराब हो रही है.
यह भी पढ़ें: 'तुम अखिलेश यादव से मिले हुए हो...', महोबा में BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने युवक को मारा थप्पड़, जानें पूरा मामला
'बीजेपी आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ कर रही'
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के लोग आस्था और श्रद्धा से भी खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई रामधन की चोरी कर सकता है. धार्मिक शब्दों को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर चर्चा नहीं करना चाहते.
आजम खान के नाम पर पहले मोर्चा बनाने वाले लोगों को लेकर सवाल पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि जिन्होंने कल तक आजम खान का मोर्चा बनाया था, आज वही उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह रामपुर और प्रदेश की जनता को अच्छी तरह समझते हैं और इस बार जनता बीजेपी को सबक सिखाने जा रही है.
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भी उठाए सवाल
वोटर लिस्ट को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग बेईमानी कर रहे थे, उनकी पोल खुल गई है और अब वे जगह-जगह पकड़े जा रहे हैं. उन्होंने 100 विधानसभा सीटों की सूची देने का जिक्र किया और कहा कि पीलीभीत की सूची अभी नहीं दी थी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कितने लाख लोगों के नाम सामने आए हैं.
यह भी पढ़ें: BJP बिना बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती? अखिलेश का हमला, SIR पर कांग्रेस भी हमलावर
अखिलेश ने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को ठीक करने के लिए कोई फैसला लेगा. उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जा सकता है, तो इस दिशा में काम करना चाहिए.
आशीष श्रीवास्तव