आगरा में चौकी इंचार्ज के घर चोरी, भरी दोपहरी में चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

आगरा में एक दारोगा के किराए के घर से चोरी का मामला सामने आया है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि चोरी की घटना तब हुई, जब दारोगा ड्यूटी पर थे और पत्नी मायके गई हुई थी.

Advertisement
आगरा में दारोगा के घर से लाखों की चोरी. (Photo: Arvind Sharma/ITG) आगरा में दारोगा के घर से लाखों की चोरी. (Photo: Arvind Sharma/ITG)

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

उत्तर प्रदेश में आगरा के ट्रांसयमुना फेस-2 स्थित डी-ब्लॉक में रहने वाले दारोगा रॉबिन सिंह के घर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. रॉबिन सिंह थाना छत्ता की डिविजन चौकी इंचार्ज हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं. बताया गया है कि शनिवार दोपहर ड्यूटी पर जाने के बाद दारोगा ने घर पर बाहर से ताला लगा दिया था. जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई हैं.

Advertisement

रविवार तड़के नकाबपोश चोरों ने सरिये की मदद से घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर में घुस गए. चोरों ने सबसे पहले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद किए. इसके बाद मकान मालिक के बेटे सूरज को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया. फिर पहली मंजिल पर जाकर दारोगा के घर का ताला तोड़ा. ताला तोड़ने के बाद घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखा सोना, चांदी और लगभग 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर कर लिए.

यह भी पढ़ें: पंखा ठीक करने के बहाने प्रेमी को कमरे में बुलाया, फिर तेजाब से नहला दिया! आगरा की 'कातिल' प्रेमिका सोनम को उम्रकैद

चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुल नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है. हालांकि सही आकलन दारोगा की पत्नी के लौटने के बाद ही हो सकेगा. यह मामला थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

इस संबंध में मोबाइल फोन पर एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय से बातचीत करने पर बताया कि मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement