'ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा', आगरा में अधिकारियों पर बरसे BJP नेता

आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने मंच से अधिकारियों को खुलेआम चेतावनी दी. उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि कुछ अधिकारी खुद को राजा समझते हैं, लेकिन वे जनता के सेवक है. उन्होंने असंसदीय भाषा में ऑफिस में घुसकर 'ऐसी की तैसी' करने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
यूपी बीजेपी के महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान(Photo- Screengrab) यूपी बीजेपी के महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान(Photo- Screengrab)

अरविंद शर्मा

  • आगरा ,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

आगरा में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने खुले मंच से ऐलान कर दिया कि कुछ अधिकारी अपने को यहां का राजा समझते हैं. उन्होंने कहा-'जिस दिन मैंने तय कर लिया, ऑफिस में घुसकर तुम्हारी ऐसी की तैसी कर दूंगा.' उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

दरअसल, प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार राम प्रताप सिंह चौहान आगरा पहुंचे. लखनऊ से आगरा तक सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. आगरा के एत्मादपुर इलाके में आयोजित स्वागत समारोह में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्वागत समारोह के लिए बने मंच से उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ आवाज कसी, जिसका 57 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता के काम नहीं किए जा रहे हैं. जो उनके सही काम हैं, वह भी नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अपने को यहां का राजा समझते हैं, जबकि अधिकारी जनता के सेवक हैं.

प्रदेश महामंत्री ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, "गुलाम बनके यहां नौकरी करने के लिए आया है वह. उसकी औकात बढ़ जाएगी अगर उसका नाम ले लूंगा मैं. लेकिन वक्त आने पर बताऊंगा और जवाब दूंगा. अधिकारी हो, जनता के सेवक हो, मैं पहले भी कहता था."

Advertisement

राम प्रताप सिंह चौहान का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. 57 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »