अमरोहा: हिंदू लड़कियों को गाली देना 'भाभी जान' को पड़ा भारी, पुलिस ने समरीन निशा को भेजा जेल

यूपी के अमरोहा में सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और लड़कियों के खिलाफ अभद्र वीडियो वायरल करने वाली महिला समरीन निशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिंदू युवा मंच की शिकायत और बढ़ते विरोध के बाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर यह कार्रवाई की है.

Advertisement
अमरोहा पुलिस ने समरीन निशा को भेजा जेल (Photo- Screengrab) अमरोहा पुलिस ने समरीन निशा को भेजा जेल (Photo- Screengrab)

बी एस आर्य

  • अमरोहा ,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

Uttar Pradesh News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली समरीन निशा पत्नी सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय और लड़कियों के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल किया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की. हिंदू युवा मंच के नेता प्रतीक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया और अगले ही दिन 4 फरवरी को आरोपी महिला को पकड़कर कोर्ट में पेश किया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था नफरती वीडियो

आरोपी महिला को सोशल मीडिया पर 'भाभी जान' के नाम से भी जाना जाता है. उसने अपने वीडियो में हिंदू लड़कियों के लिए बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, लोगों का गुस्सा भड़क गया. 

हिंदू युवा मंच ने अपने लेटर पैड पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. तनाव बढ़ता देख अमरोहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की.

बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

अमरोहा पुलिस ने वादी प्रतीक शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना अमरोहा देहात में मु0अ0सं0 35/26 पंजीकृत किया. महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर इंतजाम अली निवासी 30 वर्षीय समरीन निशा को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

हिंदू संगठनों के विरोध के बाद गिरफ्तारी

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर ही जवाबी वीडियो बनाकर और पुलिस प्रशासन को टैग कर गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी थी. पुलिस गिरफ्त में खड़ी महिला की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. अमरोहा देहात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर ही यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement