TikTok पर प्यार और प्रेमी से मिलने दिलरुबा ने कर दी सीमा पार, बांग्लादेश से 3 बच्चों की मां पहुंची यूपी

सोशल मीडिया पर प्यार होने के बाद पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह एक और महिला बॉर्डर पार कर अपने प्रेमी से मिलने यूपी चली आई. बांग्लादेश की रहने वाली महिला दिलरुबा टिकटॉक पर प्यार होने के बाद प्रेमी के घर श्रावस्ती पहुंच गई जहां खूब बवाल हुआ. यह बांग्लादेशी महिला पहले से तीन बच्चों की मां है.

Advertisement
प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से भारत पहुंची महिला प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से भारत पहुंची महिला

aajtak.in

  • श्रावस्ती,
  • 02 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी ने भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब यूपी के श्रावस्ती में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जहां टिकटॉक पर प्यार होने के बाद एक महिला अपने बच्चों संग प्रेमी से मिलने के लिए बांग्लादेश से यूपी पहुंच गई.

बांग्लादेश से 3 बच्चों की मां दिलरुबा शर्मी प्यार में पड़कर यूपी के श्रावस्ती पहुंच गई. वहीं जैसे ही प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची, प्रेमी की पत्नी और परिवार के लोगों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया और जमकर बवाल हुआ.

Advertisement

यह मामला थाने तक पहुंच गया जहां लंबी बातचीत के बाद आखिरकार तीन बच्चों की मां वापस अपने देश बांग्लादेश जाने के लिए लखनऊ रवाना हो गई. पुलिस के अनुसार महिला का वीजा वैध था इसलिए उसे जाने दिया गया.

टिकटॉक पर हुआ था प्यार

दरअसल श्रावस्ती में भारत-नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ एक गांव है जिसका नाम भरथा रोशनगढ़ है. यहां रहने वाला अब्दुल करीम बुहरान एक बेकरी हाउस में नौकरी करता था. इस दौरान जब अब्दुल करीम को समय मिलता था तो वह टिकटॉक पर टाइमपास करता था.

इसी दौरान अब्दुल करीम की टिकटॉक पर दिलरुबा शर्मी नाम की महिला से नजदीकियां बढ़ीं. दिलरुबा शर्मी बांग्लादेश के राउजन चटगांव की रहने वाली है. दिलरुबा शर्मी के पति की कोविड के दौरान पहले ही मौत हो गई थी.

करीम और दिलरुबा की दोस्ती हो गई और फिर  धीरे-धीरे नजदीकियां प्यार में बदल गई. दोनों के बीच काफी देर तक बातें भी हुआ करती थी. इसी दौरान अब्दुल करीम बोहरान से अपने घर श्रावस्ती आ गया.

Advertisement

प्रेमी के घर पहुंच गई बांग्लादेशी महिला

इसके बाद अपने प्रेमी से मिलने सीमा की तरह दिलरुबा शर्मी भी एक बेटी और दो बेटों के साथ टूरिस्ट वीजा लेकर बांग्लादेश से श्रावस्ती पहुंच गई. 26 सितंबर को वह पहले कोलकाता पहुंची फिर वहां से लखनऊ आ गई. इसके बाद वो वहां से बस से बहराइच आ गयी, वहीं जानकारी के मुताबिक महिला दिलरुबा शर्मी बहराइच में एक होटल में दो दिनों तक ठहरी हुई थी.

इसके बाद प्रेमी के घर का पता लगाते हुए वो अब्दुल करीम के घर श्रावस्ती पहुंच गई. अब्दुल करीम की पत्नी और परिवार के लोगों ने दिलरुबा शर्मी का विरोध भी किया जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई.

पुलिस दिलरुबा शर्मी और अब्दुल करीम को लेकर थाने पहुंची जहां पर काफी देर तक बातचीत होती रही. आखिरकार दिलरुबा शर्मी वापस अपने घर बांग्लादेश जाने के लिए श्रावस्ती से लखनऊ के लिए बच्चों संग रवाना हो गई.

इस दौरान बांग्लादेशी लड़की दिलरुबा शर्मी ने बताया कि टिकटॉक के जरिए दोस्ती होने के बाद अब्दुल करीम ने खुद को कुंवारा बताया था. इसी वजह से दिलरुबा शर्मी बांग्लादेश से अपने तीन बच्चों को लेकर श्रावस्ती पहुंच गई.

पहले से शादीशुदा था प्रेमी

बांग्लादेशी महिला ने कहा कि उसे श्रावस्ती में आकर यह पता चला कि अब्दुल करीम पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप भी है. उसकी प्रेमी का दिलरुबा शर्मी ने कहा की अब्दुल करीम झूठा इंसान है इसलिए मैं अपने बच्चों के साथ वापस अपने घर लौट रही हूं, मेरे लिए यहां रहना ठीक नहीं है.

Advertisement

वहीं इस मामले में एसएसपी प्रवीण कुमार यादव ने बताया की दिलरुबा टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से अब्दुल करीम के घर आई थी. इस मामले में मल्हीपुर थाने की पुलिस और एलआईयू समेत सभी एजेंसियों ने उसके दस्तावेज चेक किए जो पूरी तरह वैध थे. उसके आधार पर उसे वापस भेज दिया गया है.

 

---- समाप्त ----
इनपुट - पंकज वर्मा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »