एक की लाश जामुन के पेड़ से लटकी, दूसरे की गूलर पर... हरदोई में 18 साल के लड़के और 30 की शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेमेल प्रेम कहानी का खौफनाक अंत सामने आया है. परिजनों द्वारा रिश्ते का विरोध करने और शिकायत के बाद 18 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय विवाहित महिला ने गांव से दूर अलग-अलग पेड़ों पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

Advertisement
ज्ञानेश्वर और सरोजनी ने प्रेम संबंधों में दी जान (Photo- ITG) ज्ञानेश्वर और सरोजनी ने प्रेम संबंधों में दी जान (Photo- ITG)

प्रशांत पाठक

  • हरदोई ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई. 18 वर्षीय युवक ज्ञानेश्वर और 30 वर्षीय शादीशुदा महिला सरोजनी ने प्रेम संबंधों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों के शव गांव से दूर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले. परिजनों द्वारा रिश्ते के विरोध और शिकायत के बाद दोनों रात में घर से निकल गए थे. ज्ञानेश्वर ने कुसुमखोर पुल के पास जामुन के पेड़ से और सरोजनी ने 500 मीटर दूर गूलर के पेड़ से लटककर जान दे दी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

विरोध के बाद उठाया आत्मघाती कदम

पूरा मामला थाना अरवल क्षेत्र अंतर्गत हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर गांव का है. ग्रामीणों के अनुसार, 18 साल के ज्ञानेश्वर और 30 साल की विवाहित महिला सरोजनी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे. शुक्रवार को महिला के परिजनों ने युवक के घर जाकर इस रिश्ते का कड़ा विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत के बाद ही दोनों घर छोड़कर निकल गए थे.

अलग-अलग पेड़ों से फंदे पर लटके मिले शव

रात में घर से निकलने के बाद ज्ञानेश्वर ने कुसुमखोर पुल के पास जामुन के पेड़ से चारपाई के बान के सहारे फांसी लगा ली. वहीं, महिला ने उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर गूलर के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी. अगली सुबह शव दिखने पर हड़कंप मच गया.

Advertisement

पुलिस जांच और फोरेंसिक कार्रवाई

घटना की सूचना पर अरवल थाना पुलिस और हरपालपुर सीओ प्रवीण यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »