बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, 14 साल के कांवड़िए की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया आग के हवाले

यूपी के बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे में 14 साल के कांवड़िए अंकित की मौत हो गई. एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे और उसके साथियों को कुचल दिया. हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने वाहन में आग लगा दी और सड़क जाम कर दी. पुलिस और दमकल ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया. चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

Advertisement
सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत (Photo: Representational ) सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत (Photo: Representational )

aajtak.in

  • बदायूं,
  • 25 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं में सावन महीने की पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक 14 साल के कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा बदायूं के उझानी इलाके में दोपहर करीब 3 बजे हुआ.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक युवक अंकित उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी था. वह अपने समूह के साथ कछला घाट से जल लेकर लौट रहा था. यात्रा के दौरान थकान के चलते अंकित और उसके साथी सड़क किनारे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास आराम कर रहे थे.

Advertisement

इसी दौरान एक अन्य कांवड़ियों का ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर अंकित और उसके साथियों पर चढ़ गया. इस भीषण दुर्घटना में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लल्ला बाबू की जमकर पिटाई कर दी और ट्रॉली में आग लगा दी. आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम भी लगा दिया जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और भीड़ को शांत कराया. इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जलती ट्रॉली पर काबू पाया. सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक लल्ला बाबू को हिरासत में ले लिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »