स्ट्रेस मिटाने के लिए चुराते थे महिलाओं के अंडरवियर! पढ़ें तीन देशों के इन चोरों की कहानी

भारत, जापान और थाईलैंड में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई. तीनों जगह चोर महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराकर फरार हो गया था. इस अजीबोगरीब चोरी के पीछे की वजह भी बड़ी विचित्र थी. चलिए जानते हैं क्या है इन तीन चोरों की कहानी.

Advertisement
तीन देशों के तीन चोरों की कहानी, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराते थे (Photo - Pexels) तीन देशों के तीन चोरों की कहानी, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराते थे (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

आपने चोरी की कई कहानियां सुनी होंगी. छोटी- मोटी चोरी से लेकर हाई सिक्योरिटी वाली जगहों से बेशकीमती आर्ट, हीरे- जवाहरात, सीक्रेट डॉक्यूमेंट या इन्फॉर्मेशन  या फिर घरों में होने वाली साधारण चोरी, ऐसी कई घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती है. आजतक साइबर चोरी भी आम हो गई है. लेकिन, यहां एक विचित्र तरीके की चोरी के बारे में बताने जा रहे हैं. एक ऐसी चोरी जिसका मकसद समझ से परे है. यह चोरी किसी एक जगह नहीं, बल्कि अलग- अलग देशों में अलग- अलग लोगों ने की, लेकिन उन्होंने एक ही चीज चुराई, वो थी अंडरवियर. 

Advertisement

कीमती सामान, गाड़ी, मोबाइल की चोरी की घटनाएं तो आम हो गई है, लेकिन अंडरगारमेंट की चोरी, सुनकर ही अजीब लगता है. भारत, जापान और थाईलैंड, इन तीन देशों में तीन लोगों को महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराते पकड़ा गया और इन तीनों अपराधियों ने ऐसा करने के पीछे भी अजीबोगरीब तर्क दिए.   

निप्पॉन न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक 34 साल के शख्स को टोक्यो के एक घर में सेंध लगाने और सोते समय महिलाओं के अंडरवियर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है.मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, नोरीटाका फुरिया नाम के शख्स पर पिछले मई में अकिशिमा शहर में एक घर में जबरन घुसने और लगभग 4,000 येन मूल्य के महिलाओं के आठ अंडरवियर चुराने का आरोप है.

जांचकर्ताओं का आरोप है कि फुरिया बिना ताला लगे सामने के दरवाजे से अलग बने मकान में घुस गया. सोते हुए मकान मालिक का फायदा उठाते हुए, उसने दराजों से कपड़े चुरा लिए और फिर मौके से फरार हो गया. गिरफ्तारी के बाद, फुरिया ने आरोपों को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया.

Advertisement

स्ट्रेस दूर करने के लिए चुराता था अंडरवियर
संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि मैंने यह चोरी अपनी दबी हुई निराशा और स्ट्रेस को दूर करने के लिए किया. उसने इसी तरह के अन्य अपराधों का भी जिक्र करते हुए कहा कि मैंने पहले भी कई बार अंडरवियर चुराए हैं. जब- जब मैं स्ट्रेस में रहता हूं महिलाओं के अंडरवियर चुरा लेता हूं. 

आस-पास के इलाके में हाल ही में इसी तरह की कई चोरियां हुई थीं. इनमें महिलाओं के ही अंडरगारमेंट्स को निशाना बनाया गया था. एमपीडी फिलहाल इन सिलसिलेवार चोरियों में फुरिया की संलिप्तता की जांच कर रही है.

थाईलैंड के मुआंग फायाओ में 15 जुलाई को चियांग राय प्रांत के माई चान जिले के रहने वाले 26 साल की थिकामफोन चाइया नाम की महिला ने पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि उसके हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 7 के सामने उसने जो अंडरवियर सूखने के लिए टांगे थे, वे गायब हो गए हैं.

थाईलैंड में एक बुजुर्ग चुराता था महिलाओं के अंडरवियर
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक बुजुर्ग छात्रावास में प्रवेश करते दिखा. उसने बाहर सूख रहे पीड़िता का अंडरवियर उठाया और परिसर से बाहर चला गया.  फुटेज को सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया गया. इसके बाद  उसके घर की तलाशी ली गई. घर से निगरानी फुटेज में दिखाई देने वाले कपड़ों से मेल खाते अंडरवियर मिले. पुलिस अधिकारियों को कपड़े सुखाने वाली रस्सी पर टंगी अन्य महिलाओं की अंडरवियर भी मिली.  जबकि, संदिग्ध ने एक अन्य अंडरवियर पहन भी रखा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्लासेज देते थे, वीडियो शेयर करते थे... 50 हजार चीनी ऐसे चला रहे थे 'रेप नेटवर्क'!

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने चोरी की बात कबूल कर ली और यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी एक निजी सनक के कारण पहले भी कई बार इसी तरह के अपराध किए थे. वह महिलाओं के अंडरवियर चुरा लेता है और फिर उसे पहनता है. 

भारत के बेंगलुरु में भी अंडरवियर चोरी करते पकड़ा गया शख्स
जापान और थाईलैंड की तरह ही भारत में भी एक मामला सामने आया है. यहां बेंगलुरु में एक शख्स को महिलाओं का अंडरवियर चोरी करते पकड़ा गया. बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, 23 साल का अब्दुल हुसैन रात के समय घरों की छत पर चढ़ जाता था और महिलाओं के अंडरवियर चुराकर चला जाता था. इसके बाद वह उस अंडरवियर को पहनता था.  इतना ही नहीं अगले दिन वह इस्तेमाल किए हुए अंडरवियर को रात में जाकर उसी जगह छोड़ आता था और दूसरा सूख रहा अंडरवियर चुरा लेता था. 

अजीबोगरीब घटना से परेशान दो महिलाओं ने अपनी छत पर सीसीटीवी कैमरा लगाया. तब जाकर अब्दुल की करतूत सामने आई. वह महिलाओं के अंडरवियर चुराते और इस्तेमाल किया कपड़ा वहीं रखते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आसपास के इलाके में जब कई घरों में आए दिन ऐसी घटनाएं होने लगी तब जाकर दो महिलाओं ने सीसीटीवी कैमरा अपनी छतों पर लगा लिया, ताकि चोर को पकड़ सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मलेशिया में बनते हैं सबसे ज्यादा कंडोम... आप जानते हैं इसकी वजह क्या है?

पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को महिला समझता था. इसलिए वह इस तरह से महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी करता. उसे एक बार पहनता था. फिर वापस उसे वहीं रख आता और दूसरा उठा लाता था.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »