बिहार: सांप ने महिला को काटा, महिला ने सांप को, दोनों की मौत

50 साल की रजंती देवी श्यापुर नाम के गांव में रहती थी. उनके पति नरेश चौबे एक किसान हैं. चौबे ने कहा कि गांव के कई बड़े-बुजुर्ग लोगों ने रजंती को सांप को काटने की सलाह दी थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

बिहार के गोपालगंज में एक महिला को सांप ने काट लिया और महिला ने सांप को भी कई बार काट लिया. दोनों की ही मौत हो गई है. महिला को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. जहरीले सांप से काटे जाने के बाद गांव वालों ने महिला को सलाह दी कि वह अपनी दांतों से सांप को काटे. इसके बाद उसने किया.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, 50 साल की रजंती देवी श्यापुर नाम के गांव में रहती थी. उनके पति नरेश चौबे एक किसान हैं. चौबे ने कहा कि गांव के कई बड़े-बुजुर्ग लोगों ने रजंती को की सलाह दी थी.

गांव वाले ही सांप को पकड़कर लाए. रजंती के काटने के तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई. पति ने बताया कि रजंती की तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाया गया. हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर आरके सिंह ने कहा कि जिस वक्त उन्हें लाया गया, जहर फैल चुका था और हम कुछ नहीं कर सकते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »