बारिश में ये जुगाड़ वायरल... स्कूटी में छोटा सा पाइप क्यों लगवा रहे हैं लोग?

इन दिनों बारिश के मौसम में पानी से भरी मुंबई की सड़कों पर चल रही स्कूटी में एक जुगाड़ वायरल हो रहा है. स्कूटी के साइलेंसर में लोग एक छोटा सा पाइप लगाकर चल रहे हैं.

Advertisement
बारिश के मौसम में स्कूटी और बाइक में ये पाइप का जुगाड़ लगा रहे हैं लोग (Photo - X/@Savit12) बारिश के मौसम में स्कूटी और बाइक में ये पाइप का जुगाड़ लगा रहे हैं लोग (Photo - X/@Savit12)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

मानसून ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है और दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की गलियों में पानी भरने लगा है. इन पानी से भरी सड़कों पर कुछ स्कूटी और बाइक में एक अजीब जुगाड़ के साथ फर्राटे भरते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्कूटी और बाइक की साइलेंसर में एक पाइप लगा हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisement

यह जुगाड़ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में समझते हैं कि आखिर लोग अपने स्कूटी और बाकइक की साइलेंस में ये छोटा सा पाइप क्यों लगवा रहे हैं. क्योंकि, मुंबई में जहां बारिश की वजह से पूरा शहर पानी में डूबा हुआ है. लोग स्कूटी में ऐसे पाइप लगाकर घूम रहे हैं. 

इन दिनों मानसून आने के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है. दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भी खूब बादल बरसे हैं. दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के कई इलाकों में तो काफी पानी भर गया है.  ऐसे में बाइक और स्कूटी से चलने वाले लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी होने लगी है. सड़कों पर थोड़ी सी भी वाटरलॉगिंग इन छोटी गाड़ियों को खराब कर दे रहे हैं.

क्योंकि इनके साइलेंसर काफी नीचे होते हैं. इस वजह से सड़क व गलियों में जमा पानी साइलेंसर के अंदर चला जाता है और गाड़ी भरी बारिश में बीच सड़क पर खड़ी हो जाती है. 

Advertisement

इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर मुंबई जैसे शहर में जहां मानसून में वाटर लॉगिंग की समस्या काफी ज्यादा है. वहां तो कई गलियों में घर से बाहर निकलते ही स्कूटी व बाइक आधी डूब जाती है. ऐसे में स्कूटी के साइलेंसर में पानी जाने से बचने के लिए लोगों ने ये जुगाड़ निकाला है. साइलेंसर में एक छोटी सी पाइप लगाकर उसे ऊपर की ओर कर देते हैं. इस वजह से जब स्कूटी का साइलेंसर डूब जाता तो अंदर पानी नहीं जा पाता है और गाड़ी चलती रहती है. 

यही वजह है कि इन दिनों मानसून में लोग साइलेंसर में पाइप लगाकर चल रहे हैं. क्योंकि, इससे धुआं निकलने में कोई परेशानी नहीं होती है और बारिश का पानी भी अंदर नहीं जा पता है. इस जुगाड़ को लोग जीनियस ब्रेन बता रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »