घर के पिलर में प्लास्टिक की खाली बोतल क्यों डाल रहे हैं मिस्त्री? होता है ये फायदा

आजकल पिलर की ढलाई करते समय मिस्त्री इसमें प्लास्टिक के खाली बोतल डालते दिख जाते हैं. आजकल यह ट्रेंड बन गया है. ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह होती है. चलिए जानते हैं आखिर ये कौन सी ट्रिक है और इससे क्या फायदा होता है.

Advertisement
पिलर के बीच इस वजह से प्लास्टिक की बोतल डालते हैं राजमिस्त्री (Photo - AI Generated) पिलर के बीच इस वजह से प्लास्टिक की बोतल डालते हैं राजमिस्त्री (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

इन दिनों कई जगह घर बनाते समय मिस्त्री पिलर की ढलाई करते हैं तो उसमें बीच- बीच में प्लास्टिक के खाली बोतल डाल देते हैं. आजकल काफी जगह यह देखने को मिल रहा है. धीरे- धीरे यह एक ट्रेंड बनता जा रहा है.  आखिर राजमिस्त्री पिलर ढालते वक्त ऐसा क्यों डालते हैं? चलिए जानते हैं ऐसा करने के पीछे  वजह क्या है और यह ट्रेंड तेजी से क्यों बढ़ रहा है?

Advertisement

निर्माण कार्य के दौरान पिलर में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल अक्सर कन्स्ट्रक्शन की एक बेहतरीन ट्रिक के रूप में किया जाता है. यह ट्रिक पिलर को मजबूत बनाने के लिए होती है. क्योंकि, इसे पिलर में खाली जगह बनाने और बाद में कंक्रीट को आपस में मजबूती से जोड़ने के लिए एक सांचे की तरह इस्तेमाल किया जाता है.

जब बहुत ऊंचे पिलर या खंभे बनाए जाते हैं, तो उन्हें कई चरणों में ढाला जाता है. क्योंकि, एक बार में ऊंचे पिलर की ढलाई संभव नहीं होती है. ऐसे में हर एक स्टेज की ढलाई के बाद पिलर में खाली जगह बनाने के लिए बीच में बोतल फंसा दी जाती है. जब वह हिस्सा सूख जाता है तो बोतल को बाहर निकाल लिया जाता है. इस तरह वहां एक छोटा सा गहरा गड्ढा या खांचा बन जाता है.

Advertisement

पिलर अंदर से मजबूत बनता है 
इसके बाद जब पिलर के अगले चरण की ढलाई होती है और  उस पर नया कंक्रीट डाला जाता है, तो वह उस खाली जगह में अच्छी तरह भर जाता है. इससे नया और पुराना कंक्रीट आपस में बहुत मजबूती से चिपक जाते हैं. बोतल की वजह से बने गड्ढे में कंक्रीट जाने से वह सूखकर एक हुक की तरह काम करता है और पिलर के दोनों हिस्से को अंदरूनी तौर पर मजबूती प्रदान करता है. यही वजह है कि पिलर ढालते समय मिस्त्री बीच- बीच में प्लास्टिक की खाली बोतल फंसा देते हैं. 

दूसरी वजह भी पिलर में बोतल डालने की
इसके अलावा एक और वजह से भी पिलर में प्लास्टिक की खाली बोतल फंसाई जाती है. कई बार पिलर के अंदर से पानी या बिजली के पाइप को गुजारने के लिए गैप की जरूरत होती है. इसके लिए भी बोतल का इस्तेमाल पिलर के अंदर खाली जगह छोड़ने के लिए किया जाता है. ताकि, बाद में पिलर के अंदर पाइप फिट किया जा सके.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »