वैसलीन की जगह ये नाम बोल रही थी कोरियन इंफ्लूएंसर, कंपनी को करना पड़ा रिएक्ट

कोरियन इंफ्लूएंसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वैसलीन को बैसलीन कहा है. इसके बाद कंपनी ने भी इस पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
वैसलीन को बैसलीन बोलने पर कोरियन इंफ्लूएंसर की चर्चा हो रही है. (Photo:  Insta/Minday) वैसलीन को बैसलीन बोलने पर कोरियन इंफ्लूएंसर की चर्चा हो रही है. (Photo: Insta/Minday)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

साउथ कोरिया की एक इन्फ्लुएंसर चर्चा में आ गया है और चर्चा में आने की वजह है वैसलीन. हुआ ये कि इंफ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और इस वीडियो में उन्होंने वैसलीन के प्रोडक्ट्स के बारे में बात की. लेकिन, उन्होंने इस दौरान वैसलीन की जगह 'बैसलीन' कहा. बस, उनके इस बैसलीन की वजह से वीडियो  वायरल हो गया. जो वीडियो शायद एक आम सी बात होती, वो वायरल हुआ.

Advertisement

वीडियो को 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. लोगों ने 'बैसलीन' उच्चारण को पकड़ा और इसे मीम बना दिया. वीडियो इतना वायरल हो गया कि अब वैसलीन कंपनी ने भी इस पर रिएक्ट किया है. 

मजेदार बात ये है कि वैसलीन ने जो रिएक्ट किया है, वो भी चर्चा का विषय बन गया है. क्योंकि वैसलीन ने इसे सुधारने की बजाय ट्रेंड में शामिल होने का फैसला किया. ब्रांड ने मजाकिया 'ऑफिशियल स्टेटमेंट' जारी करते हुए कहा कि इस रिव्यू के बाद अब वैसलीन से 'बैसलीन' बन जाएगी. ब्रांड ने कहा कि प्रोडक्ट वो ही रहेंगे और कंपनी के नाम का पहला अक्षर बदलेगा.

इस पोस्ट में कंपनी ने बताया कि पिछले 150 सालों से वैसलीन को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपने तरीके से बोला और अपनाया गया है. हर उच्चारण और भाषा इस बात का सबूत है कि ये प्रोडक्ट कितनी दूर तक पहुंचा है. और सबसे मजेदार बात? वैसलीन ने अपने पोस्ट में कोरियन इंफ्लूएंसर मिनडे को 'CEO of Baseline' नियुक्त कर दिया है और वो बिना किसी इंटरव्यू के!

Advertisement

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद इंफ्लूएंसर ने समझाया है कि कोरियन भाषा में 'V' की आवाज निकाना मुश्किल होता है, इसलिए इसे 'B' की तरह बोला जाता है. यानी 'Vaseline' बन गया 'Baseline'!

साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो पर काफी प्रतिक्रिया आ रही है और लोग पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. साथ ही ब्रांड के रिएक्शन के बाद कंपनी की भी लोग तारीफ कर रहे है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »