अमेरिकी झंडा लेकर हवा में उड़ रहा था स्काईडाइवर, पेड़ में फंसा पैराशूट और फिर घूमते हुए गिरा

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित एक रोडियो शो के दौरान एक स्काईडाइवर अमेरिकी झंडा लेकर हवा से नीचे उतर रहा था. लैंडिंग से ठीक पहले झंडा पेड़ में फंस गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टेंट पर जा गिरा. पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंट भी गिर गया (Photo:X/@RobertSkvarla) टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंट भी गिर गया (Photo:X/@RobertSkvarla)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित फोलसम प्रो रोडियो के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अमेरिकी झंडा लेकर नीचे उतर रहा एक स्काईडाइवर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्काईडाइवर रॉस अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) समारोह के तहत विशाल अमेरिकी झंडा लेकर पैराशूट से एंट्री कर रहे थे. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था और हजारों दर्शक उनका स्वागत कर रहे थे.

Advertisement

पेड़ में फंसा झंडा, बिगड़ गई लैंडिंग

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रॉस जमीन के करीब पहुंचे, उनके साथ बंधा बड़ा अमेरिकी झंडा पास के एक पेड़ में उलझ गया. इससे पैराशूट का संतुलन बिगड़ गया और वह तय जगह पर उतरने की बजाय पास में लगे एक टेंट पर जा गिरे.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंट भी गिर गया. राहत की बात यह रही कि स्काईडाइवर दर्शकों के स्टैंड तक नहीं पहुंचे. अगर ऐसा होता, तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था.

देखें वीडियो

क्या स्काईडाइवर सुरक्षित है?

हादसे के बाद कुछ देर तक लोगों को उनकी हालत की चिंता रही. हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों ने बाद में बताया कि स्काईडाइवर रॉस पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने खुद पैदल मैदान में प्रवेश किया, जहां दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

Advertisement

आयोजकों ने यह भी बताया कि रॉस ने उसी शाम दोबारा स्काईडाइव करने का फैसला किया, जिससे साफ हो गया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इसे देखकर राहत जताई कि बड़ा हादसा टल गया, जबकि कुछ ने कहा कि पेड़ में झंडा फंसने के बाद हालात अचानक बदल गए और कुछ सेकंड के भीतर पूरा नजारा पलट गया.

फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखाया कि एडवेंचर स्टंट में छोटी-सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »