विदेश जाने के बाद क्यों नहीं लौटते कई भारतीय? NRI ने VIDEO में बताई वजह

अमेरिका गए एक भारतीय ने बताया कि आखिर क्यों कई लोग कुछ साल बाद भारत लौटने का प्लान छोड़ देते हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
वायरल वीडियो में अमेरिका की शांत जीवनशैली पर बात की गई है. (Photo:Pexel) वायरल वीडियो में अमेरिका की शांत जीवनशैली पर बात की गई है. (Photo:Pexel)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

विदेश जाने वाले कई भारतीय शुरुआत में यही सोचते हैं कि कुछ साल नौकरी करेंगे, अच्छी कमाई करेंगे और फिर भारत लौट आएंगे. लेकिन समय के साथ कई लोगों का फैसला बदल जाता है. अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने अब बताया है कि आखिर ऐसा क्यों होता है.

अमेरिका में रहने वाले गौरव मखलोगा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि जब वह अमेरिका आए थे, तब उनका प्लान सिर्फ 2 से 4 साल काम करके भारत लौटने का था. लेकिन वहां की जिंदगी देखने के बाद उनकी सोच बदल गई.

Advertisement

'शाम को बाहर निकलो, कोई दिखाई नहीं देता'

गौरव ने वीडियो में अपने आसपास का माहौल दिखाते हुए कहा कि जहां वह रहते हैं, वहां हरियाली, साफ-सफाई और शांति है. उनके मुताबिक, शाम के समय सड़कें काफी शांत रहती हैं और भीड़भाड़ लगभग नहीं होती. उनका कहना है कि ऐसा सुकून भरा माहौल कई लोगों के लिए विदेश छोड़कर वापस लौटना मुश्किल बना देता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अपने घर और अपने देश जैसी बात कहीं और नहीं होती.

सिर्फ पैसा नहीं, ये सुविधाएं भी बदल देती हैं फैसला

गौरव के अनुसार, विदेश में करियर के बेहतर मौके, आधुनिक सुविधाएं और आरामदायक जीवनशैली भी लोगों के फैसले को प्रभावित करती हैं. उनका कहना है कि जब लोगों को अच्छी नौकरी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाजनक जीवन मिलता है, तो कई बार भारत लौटने की योजना पीछे छूट जाती है.

Advertisement

देखें वीडियो

वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

गौरव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है. कुछ यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताई और कहा कि विदेश में मिलने वाली सुविधाएं लोगों को रोक लेती हैं. वहीं कई लोगों का कहना था कि चाहे सुविधाएं कितनी भी हों, अपने परिवार, दोस्तों और देश की कमी हमेशा महसूस होती है.

विदेश में बसने को लेकर अलग-अलग लोगों के अनुभव अलग हो सकते हैं. गौरव का वीडियो भी उनके निजी अनुभव और नजरिए को दिखाता है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »