नेपाल में हाल ही में ग्लेशियर झील फटने से हुई तबाही के बाद अब भारत पर भी इसका बड़ा खतरा मंदरा रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हालिया आंकड़े बेहद चिंताजनक और डराने वाले हैं. इन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय हिमालयी क्षेत्र में 7,500 से अधिक ग्लेशियर झीलें मौजूद हैं. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इनमें से 189 झीलें अत्यंत संवेदनशील यानी रेड जोन में शामिल हैं, जो किसी भी समय फट सकती हैं.