नेपाल और तिब्बत सीमा के समीप बनी एक और प्राकृतिक झील के फटने की खबर सामने आई है. यह झील चच नदी और पुरेपको नदी के संगम के बिल्कुल पास स्थित थी. चीनी प्रशासन और वैज्ञानिकों ने इस घटना की आशंका केवल एक दिन पहले ही जाहिर कर दी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को यह झील फटी और इसके ठीक दो दिन बाद आए भीषण तूफान के कारण झील का एक और हिस्सा टूट गया.