एयर होस्टेस ने पैसेंजर के फोन में देखा हाईजैक वाला मैसेज, नीचे उतारना पड़ा प्लेन

लास वेगास उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा. जब एयर होस्टेस ने एक यात्री को फोन पर एक खतरनाक मैसेज टाइप करते देखा.

Advertisement
पैसेंजर के फोन पर कुछ ऐसा दिखा कि आधे रास्ते से फ्लाइट लौट गई (Photo - Pexels) पैसेंजर के फोन पर कुछ ऐसा दिखा कि आधे रास्ते से फ्लाइट लौट गई (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

अमेरिका के लास वेगास से यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 1681न्यू जर्सी जा रही थी. अचानक उसे फिर से लास वेगास वापस लौटना पड़ा. क्योंकि, एक एयर होस्टेस को विमान में बैठे एक यात्री की फोन में ऐसी खतरनाक चीज दिखी कि प्लेन हवा में रह ही नहीं सकता था.  

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट अटेंडेंट ने एक पैसेंजर के फोन पर एक खतरनाक टेक्स्ट मैसेज देखा. उसने पैसेंजर को एयरक्राफ़्ट का कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बारे में टेक्स्ट भेजते हुए देखा. इस बारे में एयर होस्टेस ने तुरंत पायलट को बताया.

Advertisement

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे टेक्स्ट करते हुए देखा कि वह एयरक्राफ्ट हाईजैक करने जा रहा है. उन्होंने मुझे कॉल किया. हम लॉकडाउन में चले गए हैं और हम वेगास लौट रहे हैं. जब फ्लाइट वापस लास वेगास लौट रही थी तो काफी पैसेंजर पैनिक हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1681 शनिवार 24 अक्टूबर को लोकल टाइम के हिसाब से रात करीब 11:05 बजे लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौट आई. जब क्रू ने पैसेंजर की गड़बड़ी की रिपोर्ट की थी.

लास वेगास लौटने पर, सभी यात्रियों को उतार दिया गया और उन्हें सिक्योरिटी इंस्पेक्शन से गुजरना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. यह फ्लाइट, जो लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यू जर्सी के नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकली थी. क्रू मेंबर के अलर्ट देने के बाद वापस लास वेगास की ओर लौट गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आलू के साइज का सोना... शख्स को खुदाई में मिला, कीमत है 1 करोड़ से ज्यादा

इस फ्लाइट में 150 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे. हाईजैकिंग की धमकी के बाद प्लेन को U-टर्न लेना पड़ा, जिसके बाद एक आदमी को गिरफ़्तार किया गया. 25 साल के डांटे मिल्ने को आतंकवाद से संबंधित कामों के बारे में धमकी देने या गलत जानकारी देने के शक में हिरासत में लिया गया. यात्रियों को अगले दिन दूसरी फ़्लाइट की व्यवस्था मिलने के बाद वे चले गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »