आलू के साइज का सोना, शख्स को खुदाई में मिला, कीमत है 1 करोड़ से ज्यादा

ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स के धरती के नीचे से आलू के साइज का सोने का टुकड़ा मिला. इसकी कीमत करोड़ों में है. उसे उम्मीद नहीं थी कि बस जरा सी खुदाई के बाद ही सोना उसके हाथ लग जाएगा.

Advertisement
एक बड़े आलू जितना बड़ा सोने का टुकड़ा शख्स को खुदाई में मिला (Photo - AI Generated) एक बड़े आलू जितना बड़ा सोने का टुकड़ा शख्स को खुदाई में मिला (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

आप जमीन खोद रहे हों और अचानक मिट्टी के अंदर से आलू के आकार का सोने का टुकड़ा निकल आए. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में हुई एक हैरान करने वाली घटना है. यहां एक शख्स को खुदाई के दौरान करीब 1.2 किलो वजन का सोने का टुकड़ा मिला है. 

इसकी कीमत एक समय करीब 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई थी. सोने के इस दुर्लभ टुकड़े को देखकर लोग इसे आलू से तुलना कर रहे हैं. खास बात यह है कि शख्स को खुद भी शुरुआत में अंदाजा नहीं था कि जमीन के अंदर उसे इतना कीमती खजाना मिलने वाला है.

Advertisement

कहां मिला आलू के आकार का सोना?
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अनोखी खोज ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स इलाके में स्थित टिबूबुरा के पास हुई. यह इलाका स्टर्ट स्टोनी डेजर्ट में पड़ता है और सिडनी से यहां पहुंचने में सड़क के रास्ते करीब 16 घंटे लगते हैं.

सोने की खोज करने वाले शख्स ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. उसने इस बड़े सोने के टुकड़े का नाम 'टिबूबुरा स्पड' रखा है. स्पड अंग्रेजी में आलू के लिए इस्तेमाल होने वाला एक अनौपचारिक शब्द है.

1.2 किलो वजन, 940 ग्राम शुद्ध सोना
इस सोने के टुकड़े का कुल वजन करीब 1.2 किलोग्राम है. इसमें लगभग 940 ग्राम शुद्ध सोना मौजूद है. यानी इसका बड़ा हिस्सा सोने का ही है, जो इसे बेहद खास बनाता है.

इस खोज के समय इसकी कीमत करीब 1.95 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर आंकी गई थी. भारतीय मुद्रा में यह रकम एक करोड़ रुपये से अधिक बैठती है. हालांकि, सोने की कीमतों में गिरावट के बाद इसकी अनुमानित कीमत घटकर करीब 1.60 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर रह गई, जो उस समय की विनिमय दर के हिसाब से लगभग 85 लाख रुपये के आसपास थी.

Advertisement

यह कीमत सोने के बाजार भाव पर आधारित अनुमान है. असल में किसी प्राकृतिक सोने के टुकड़े की कीमत उसकी शुद्धता, वजन और खरीदार की मांग के आधार पर अलग भी हो सकती है.

मशीन से मिला इशारा, फिर दिखा सोने का टुकड़ा
इस शख्स ने बताया कि जब वह जमीन में सोने की तलाश कर रहा था, तब उसकी मशीन से बहुत तेज संकेत नहीं मिला. लेकिन जैसे-जैसे उसने खुदाई की, मशीन की आवाज तेज होने लगी.

उसने ABC News को बताया कि जब वह करीब 100 मिलीमीटर यानी 10 सेंटीमीटर की गहराई तक पहुंचा, तो मशीन जोर-जोर से संकेत देने लगी. एक या दो बार मिट्टी हटाने के बाद ही उसे गड्ढे के बीच में चमकीले पीले रंग का टुकड़ा दिखाई दिया.

पहले तो शायद उसे भी अंदाजा नहीं था कि यह खोज इतनी बड़ी साबित होगी. लेकिन जब सोने के टुकड़े का आकार और वजन सामने आया, तो वह हैरान रह गया.

शख्स की खुशी देखकर दूसरे लोग भी रह गए हैरान
इस खोज के बारे में इलाके में सोना खोजने वालों के बीच चर्चा होने लगी. स्थानीय गोल्ड प्रॉस्पेक्टिंग दुकान के मालिक ग्रेग स्पैंगलर ने बताया कि सोने का टुकड़ा मिलने के बाद उस शख्स ने उन्हें वीडियो कॉल किया था.

Advertisement

स्पैंगलर के मुताबिक, वह काफी उत्साहित था. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा और दुर्लभ सोने का टुकड़ा मिलना कोई आम बात नहीं है. अगर किसी को ऐसा टुकड़ा मिल जाए, तो उसका उत्साहित होना स्वाभाविक है. उन्होंने इसकी तुलना आलू से करते हुए कहा कि यह ऐसी चट्टान है, जो देखने में आलू जैसी लगती है, लेकिन इसकी कीमत बेहद ज्यादा है.

ऑस्ट्रेलिया में सोना खोजने का शौक
ऑस्ट्रेलिया दुनिया के बड़े सोना उत्पादक देशों में शामिल है. यहां हर साल करीब 300 टन सोने का उत्पादन होता है. न्यू साउथ वेल्स के दूरदराज के इलाकों में भी लोग जमीन में सोने की तलाश करते हैं.

हाल के वर्षों में सोने की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस साल सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था. ऐसे में जमीन के अंदर से इतना बड़ा प्राकृतिक सोने का टुकड़ा मिलना किसी के लिए भी जिंदगी बदल देने वाला मौका हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की लग्जरी लाइफ छोड़, नेपाल के लड़के से की शादी... ऐसे बचाए करोड़ों

हालांकि, ऐसी खोज बेहद दुर्लभ होती है. आम तौर पर सोने की तलाश करने वालों को लंबे समय तक मेहनत करनी पड़ती है और कई बार उन्हें कुछ खास हाथ नहीं लगता. लेकिन इस शख्स की किस्मत ऐसी चमकी कि उसे मिट्टी के अंदर से आलू के आकार का सोना मिल गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »