खूबसूरती के दीवाने हैं लोग! तुर्की में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला कौन?

तुर्की की खूबसूरत अभिनेत्री हांदे एरचेल अपनी बड़ी आंखों, नैन-नक्श और ग्लैमरस अंदाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. वह तुर्की की सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला हैं और उनके अकाउंट पर 3 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं.

Advertisement
इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स (Photo:Insta/@handem) इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स (Photo:Insta/@handem)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

तुर्की की खूबसूरती की बात हो और हांदे एरचेल का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. उनकी बड़ी-बड़ी आंखें, नुकीले नैन-नक्श, खूबसूरत मुस्कान और सादगी भरा अंदाज उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है. कैमरे के सामने उनका ग्लैमरस लुक हो या रोजमर्रा की तस्वीरों में उनका नेचुरल अंदाज, हांदे की खूबसूरती सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है. यही वजह है कि वह सिर्फ तुर्की में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स

हांदे एरचेल तुर्की की सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला हैं. उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्टूबर 2026 में करीब 3.22 करोड़ फॉलोअर्स हैं. उनके अकाउंट पर 800 से ज्यादा पोस्ट हैं, जिनमें फोटोशूट, फैशन, ट्रैवल, ब्रांड शूट और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें शामिल हैं. पूरे तुर्की के इंस्टाग्राम अकाउंट्स की मौजूदा रैंकिंग में हांदे करीब 3.22 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे बुर्क ओजदेमिर यानी सीजेडएन बुराक और नुसरेट गोकचे हैं.

भारत में क्यों होती है हांदे एरचेल की चर्चा?

हांदे एरचेल की भारत में लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनके तुर्की सीरियल हैं. खासकर 'सेन चाल कपिमी' यानी 'लव इज इन द एयर' में एडा यिल्दिज के किरदार ने उन्हें भारत समेत कई देशों में पहचान दिलाई. इससे पहले 'गुनेशिन किजलारी' और 'आश्क लाफ्तान अनलामाज' जैसे सीरियल भी उनके करियर में अहम रहे. भारतीय दर्शकों के बीच तुर्की ड्रामा की लोकप्रियता बढ़ने के साथ हांदे की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी.

Advertisement

भारत में हांदे की चर्चा सिर्फ उनके सीरियल्स तक सीमित नहीं रही. वह भारत दौरे के दौरान बॉलीवुड में काम करने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी और ऋतिक रोशन व आमिर खान जैसे कलाकारों के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई थी.

 

कौन हैं हांदे एरचेल?

हांदे एरचेल का जन्म 24 नवंबर 1993 को तुर्की के बांदिरमा में हुआ था. उन्होंने इस्तांबुल की मिमार सिनान यूनिवर्सिटी ऑफ फाइन आर्ट्स में पारंपरिक तुर्की कला की पढ़ाई की. अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की थी.

साल 2012 में उन्होंने अजरबैजान में आयोजित 'मिस सिविलाइजेशन ऑफ द वर्ल्ड' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरा स्थान हासिल किया. इसके बाद हांदे ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा.

यह भी पढ़ें: 2.56 करोड़ लोग करते हैं फॉलो, कौन हैं पाकिस्तान की जन्नत मिर्जा?

साल 2014 में उन्होंने 'चिलगिन दर्साने यूनिवर्सिटेडे' से अभिनय की शुरुआत की. लेकिन उन्हें बड़ी पहचान 2015-16 के सीरियल 'गुनेशिन किजलारी' से मिली. इसके बाद 'आश्क लाफ्तान अनलामाज' में उनके काम को भी काफी पसंद किया गया.

इसके बाद साल 2020-21 में आया 'सेन चाल कपिमी', जिसने हांदे एरचेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई. इसमें उन्होंने एडा यिल्दिज का किरदार निभाया था. इस सीरियल की लोकप्रियता भारत समेत कई देशों में देखने को मिली.

Advertisement

आज हांदे एरचेल सिर्फ तुर्की की मशहूर अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त पकड़ है. अभिनय, मॉडलिंग, फैशन और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बनाई है कि इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और भारत समेत दुनिया के कई देशों में उनके प्रशंसक मौजूद हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »