जब मां पहली बार फ्लाइट पर चढ़ी… बेटे ने ऐसे पूरा किया मां का सपना, वीडियो वायरल

एक शख्स ने अपनी मां की पहली हवाई यात्रा का दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का दिल पिघला गया.

Advertisement
मनीष नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया (Photos: @manishh_mk_/Instagram) मनीष नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया (Photos: @manishh_mk_/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

तमिलनाडु के एक युवक ने अपनी मां की जिंदगी का बेहद खास लम्हा कैमरे में कैद किया. ये था पहली बार हवाई जहाज में सफर करने का अनुभव. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस भावुक पल पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं.

मनीष नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई देता है. शुरुआत में वह कैमरे की ओर देखकर बताता है कि यह उनकी मां का पहला हवाई सफर है. उसके चेहरे पर उत्साह साफ झलकता है, जबकि मां के चेहरे पर खुशी और हल्की घबराहट दोनों दिख रही थी.

Advertisement

वीडियो आगे बढ़ता है और मां को एयरपोर्ट, बोर्डिंग गेट और फिर विमान के अंदर कदम रखते हुए दिखाया जाता है. सीट ढूंढते समय उनकी आंखों में चमक दिखाई देती है. जैसे ही उन्हें विंडो सीट मिलती है, वे तुरंत शेड उठाकर खिड़की से बाहर झांकती हैं. मां के चेहरे की चमक साफ दिखती है.

टेकऑफ के समय वे सीट पकड़ लेती हैं, लेकिन डरने के बजाय जोर से हंस पड़ती हैं. मनीष मजाक में कहता है कि उसे लगा था कि मां 'फ्रीक आउट' करेंगी, लेकिन उन्होंने पूरे सफर का दिल से आनंद लिया. विमान के ऊपर उठते ही उनके चेहरे पर मुस्कान ठहर जाती है

देखें वायरल वीडियो


वीडियो देखकर लोगों ने क्या कहा

वीडियो में एक दिलचस्प पल वह भी है, जब मां फ्लाइट में मिला सैंडविच चखती हैं. बड़ी सावधानी से रैपर खोलती हैं और फिर मुस्कुराते हुए पहला कौर लेती हैं जैसे यह भी उनके लिए एक नया अनुभव हो. अंत में वीडियो और भावुक हो जाता है, जब मां धीरे-धीरे गुनगुनाती हैं और आंखें पोंछती दिखाई देती हैं.

Advertisement

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि माता-पिता के पहले अनुभवों को देखना सबसे बड़ी खुशी होती है.एक यूजर ने लिखा कि आसमान को एक नया रेगुलर मिल गया. उनकी मुस्कान देखकर दिल खुश हो गया. ऐसी और उड़ानें हों!

दूसरे ने मनीष की तारीफ करते हुए लिखा-तुमने मां के लिए बहुत बड़ा काम किया. यह उनकी नहीं, तुम्हारी भी जीत है.कई लोगों ने इसे अपनी यादों से जोड़ा और बताया कि माता-पिता को पहली फ्लाइट पर ले जाना उनके जीवन का सबसे सुंदर पल था. यह वीडियो अब भी लोगों के दिल जीत रहा है और हर किसी को याद दिला रहा है कि छोटे-छोटे सपने पूरे करना कितना खूबसूरत होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement