स्विट्जरलैंड या कश्मीर? VIDEO देखकर फर्क करना हो जाएगा मुश्किल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्विट्जरलैंड और कश्मीर की गुरेज वैली के खूबसूरत नजारों की ऐसी तुलना की गई है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. दोनों जगहों के पहाड़, हरे मैदान, नीला-फ़िरोज़ी पानी और बर्फीली चोटियां कई लोगों को एक जैसी नजर आईं. वीडियो पर यूजर्स ने कश्मीर की खूबसूरती की जमकर तारीफ की और इसे स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा खूबसूरत बताया.

Advertisement
यह वीडियो सुमिता और रियाश्री ने शेयर किया. (Photo:Insta/@takeofftales) यह वीडियो सुमिता और रियाश्री ने शेयर किया. (Photo:Insta/@takeofftales)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

स्विट्जरलैंड को दुनिया की जन्नत कहा जाता है. बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान, नीले रंग की झीलें, देवदार के जंगल. पहाड़ों के बीच से गुजरती ट्रेनें ये ऐसे नजारा होता है, जिसका अनुभव लेने के बाद कोई इंसान को दुनिया का कोई कोना अच्छा ना लगे. लेकिन टूरिज्म के लिहाज स्विट्जरलैंड  बहुत महँगा है. एक औसत भारतीय के लिए ये मुश्किल है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में भी एक ऐसी जगह है, जिसके नजारे कई बार स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को भी फीका कर देती है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्विट्जरलैंड और कश्मीर की गुरेज वैली की खूबसूरती की तुलना की गई है.

Advertisement


यह वीडियो सुमिता और रियाश्री ने शेयर किया. यह दोनों ट्रैवल कपल है. इंस्टाग्राम पर टेक ऑफ टेल्स नाम का हैंडल चलाते हैं. दुनिया की खूबसूरत जगह घुमने जाते हैं, और अपने फॉलोवर्स को दिखाते हैं. इस बार उनका स्विटजरलैंड और कश्मीर घूमने का वीडियो वायरल है. और वीडियो का फोकस कश्मीर की खूबसूरती और स्विटजरलैंड की खूबसूरती कंपेयर की जाती है. 

 

वीडियो में दोनों जगहों के अलग-अलग नजारों को साथ दिखाया गया है. एक तरफ स्विट्जरलैंड के पहाड़ और नीला-फिरोजी पानी. पानी नजर आता है, तो दूसरी तरफ कश्मीर की गुरेज वैली का खूबसूरत लैंडस्केप दिखाई देता है. दोनों जगहों पर ऊंचे पहाड़ों के बीच बहता साफ पानी, दूर तक फैले हरे मैदान और पाइन ट्री से ढकी पहाड़ियां दिखाई देती हैं. दूर बर्फ से ढकी चोटियां इस खूबसूरती को और खास बना देती हैं.

Advertisement

कश्मीर की गुरेज वैली जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है. यहां किशनगंगा नदी (नीलम नदी), ऊंचे पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और देवदार के जंगल इसकी खास पहचान हैं.

यह भी पढ़ें: 2.56 करोड़ लोग करते हैं फॉलो, कौन हैं पाकिस्तान की जन्नत मिर्जा?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने कश्मीर को अनछुई खूबसूरती बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि सफाई का ध्यान रखा जाए तो कश्मीर स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा खूबसूरत है. कई लोगों ने वीडियो में दिख रही जगह को तुरंत गुरेज के रूप में पहचान लिया. वहीं, एक यूजर ने कहा कि दोनों जगहों के नजारों में समानता जरूर है, लेकिन दोनों का अनुभव अलग है. उसने कश्मीर को कुदरती और बेहद खूबसूरत बताया, जबकि स्विट्जरलैंड को शांत और मनमोहक जगह बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »