कभी भी टाइगर कर सकता है हमला... कितना खतरनाक है सुंदरवन के अंदर का माहौल?

सुंदरवन जहां अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. वहीं इसका एक काला पक्ष भी है, जो इतिहास, रहस्य और खतरे से भरा हुआ है. सुंदरवन के इतिहास के इस काले पक्ष के कई पहलू हैं, जो इसे एक खतरनाक इलाका भी बना देता है.

Advertisement
सुंदरवन में बाघ के हमले के डर के साये में जीते हैं वहां रहने वाले लोग (Photo - Pexels) सुंदरवन में बाघ के हमले के डर के साये में जीते हैं वहां रहने वाले लोग (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

सुंदरवन  दुनिया के सबसे विशाल मैंग्रोव वनों में से एक है. यह  यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है. जहां यह जंगल अपनी अनूठी बायो डाइवर्सिटी और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से एक खूबसूरत डेल्टा माना जाता है. वहीं  इसके रहस्यमय माहौल और यहां रहने वाले रॉयल बंगाल टाइगर इसे एक खतरनाक जगह बना दैता है.  

सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं, जो दुनिया की सबसे हमलावर और खतरनाक बाघ प्रजातियों में से एक है.  इस इलाके में बाघों के हमले ऐतिहासिक रूप से आम रहे हैं. सदियों से, सुंदरवन और उसके आसपास रहने वाले लोग मछली पकड़ने, शहद इकट्ठा करने या जलाऊ लकड़ी के जंगल आते हैं और इस दौरान बाघों का शिकार बन जाते हैं. इस इलाके में रहने वाले लोग बाघों के हमलों के लगातार खतरे का सामना करते रहे हैं.

Advertisement

आदमखोर बाघों की कहानियां पीढ़ियों से चली आ रही हैं. शुरू इसे इस रॉयल शिकारियों के चारों ओर भय और रहस्य का माहौल बना हुआ. सुंदरवन बाघ के हमलों के खतरों से खाली नहीं है. यहां कब बाघ किसी इंसान को अपना शिकार बना ले. इसकी कोई गारंटी नहीं होती है. 

सुंदरवन में प्रचलित रहस्यमय लोककथाएं
सुंदरवन में कई प्रचलित लोककथाएं भी हैं जो इसके अंधकारमय इतिहास से जुड़ी हुई हैं.  दुष्ट दक्षिण राय यानी बाघ देवता और दयालु बोनबीबी यानी जंगल की रक्षक जैसी आत्माओं से जुड़ी लोक कहानियां यहां के माहौल को एक रहस्यमय दुनिया में ले जाती है. ये कहानियां प्रकृति के खतरों की छाया में रहने वाले लोगों के भय और विश्वासों को दर्शाती हैं.

ये मिथक सुंदरवन के कल्चर में गहराई से समाए हुए हैं. यहां रहने वाले लोगों को सुंदरवन की कठोर वातावरण की चुनौतियों का सामना भी करते रहना पड़ता है. सुंदरवन चक्रवातों, बाढ़ और बढ़ते समुद्री जलस्तर से प्रभावित इलाका है. हाल- फिलहाल में चक्रवात ऐला, अम्फान  जैसी घटनाओं ने यहां के लोकल समुदायों को तबाह कर दिया. सदियों से सुंदरवन ऐसी आपदाओं को झेलता आ रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुंदरवन का शहद! सिर पर कफन बांधकर इसे लेने जाते हैं, कई तो वापस नहीं आ पाते

जलवायु परिवर्तन इस इलाके के लिए एक बड़ा खतरा है. इसमें बढ़ता खारापन और भूमि का कटाव क्षेत्र के निवासियों के लिए जीवन को तेजी से कठिन बना रहा है. सुंदरवन, अपनी सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन के साथ एक ऐसा क्षेत्र है. जहां प्राकृतिक सुंदरता और खतरे साथ-साथ मौजूद हैं. सदियों की चुनौतियों के बावजूद, इसका इतिहास यहां के लोगों और वन्यजीवों दोनों के अनुकूल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »