'मैंने पूरी उम्र खपा दी...' जिस कंपनी में 68 साल से नौकरी कर रही थी महिला, उसने 2 दिन का नोटिस दे निकाला

महिला ने साल 1956 में जब स्टोर के लिए काम करना शुरू किया, तब वो महज 14 साल की थी. वो अगले 68 साल तक रोज यहां आई. नौकरी से जुड़े एक ट्रेनिंग कोर्स के लिए अपना हनीमून तक पोस्टपोन कर दिया.

Advertisement
सात दशक से कंपनी के लिए काम कर रही थी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels) सात दशक से कंपनी के लिए काम कर रही थी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

इस महिला का कहना है कि वो जिस कंपनी के लिए बीते 68 साल से काम कर रही थी. वहां से उसे 2 दिन का नोटिस देकर निकाल दिया गया. वो जूतों के एक ब्रांड के लिए काम करती थी. उसे करीब सात दशक एक ही जगह काम करते हो गए. पूरी उम्र इसी कंपनी के लिए खपा दी. लेकिन नतीजा बिल्कुल सही नहीं हुआ. जिल कॉर्निक नामक महिला ब्रांड के जूतों की दुकान के लिए काम करती थीं. जो ब्रिटेन में काफी फेमस है. उन्होंने साल 1956 में जब स्टोर के लिए काम करना शुरू किया, तब वो महज 14 साल की थीं. 

Advertisement

वो अगले 68 साल तक रोज यहां आईं. यहां तक कि नौकरी से जुड़े एक ट्रेनिंग कोर्स में शामिल होने के लिए उन्होंने 1969 में अपना हनीमून तक पोस्टपोन कर दिया. 1975 में बेटा पैदा हुआ तो उसे भी दुकान के फर्श पर पाला. लेकिन इस हफ्ते जिल के साथ जो हुआ उसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी. मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोर की तरफ से कहा गया कि वो इसे तुरंत बंद कर रहे हैं. दुकान के आखिरी दिन बड़ी संख्या में ग्राहक गुडबाय करने पहुंचे. लोगों ने जिल को इतने साल तक उनकी सेवा करने के लिए फूल और चॉकलेट्स दिए. जिल कहती हैं, 'हमें बीते गुरुवार को बताया गया कि सोमवार को स्टोर बंद हो रहा है. इससे हम सभी को झटका लगा.'

वो कहती हैं, 'मैंने 1956 में शुरुआत की और तब से उसी दुकान में हूं. मैं अपने आप में अच्छा महसूस कर रही थी और उम्मीद कर रही थी कि सेवानिवृत्त होने से पहले कुछ और वर्षों तक इस काम को करूंगी. ये सचमुच शर्म की बात है. सोमवार जबरदस्त था, मेरे पास बहुत सारे लोग फूल और चॉकलेट लेकर आए. मैंने पिछले कुछ वर्षों में बहुत से ग्राहकों की मदद की है और कुछ लोग लगभग रो पड़े थे. कुछ मामलों में मैंने एक ही परिवार की चार पीढ़ियों को उनके जूतों का साइज तय करने में मदद की है. मुझे लगता है कि अब मैं आराम करूंगी और समुद्र तट पर अधिक जाया करूंगी. मैं नौकरी के लिए अब ट्रैवल नहीं करूंगी. मैं चैरिटी का काम या कुछ और करूंगी.'

Advertisement

82 साल की जिल के पति डेविड की 2016 में मौत हो गई थी. अपनी जिंदगी में उन्होंने कुछ ही सिक लीव ली हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन के वक्त 2020 में तीन महीने की छुट्टी पर थीं. वहीं क्लार्क के प्रवक्ता का कहना है, 'हम बेहद अच्छी ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए योगदान और प्रतिबद्धता के लिए ब्लैंडफोर्ड फोरम स्टोर टीम के सभी सदस्यों को ईमानदारी से धन्यवाद देते हैं. विशेष रूप से जिल को, जिनकी 68 साल की सेवा और हमारे ग्राहकों के प्रति समर्पण को क्लार्क्स में सभी अत्यधिक महत्व देते हैं. हम जिल को शुभकामनाएं देते हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »