चमचमाते टॉयलेट, फाइव स्टार होटल जैसे कमरे... सऊदी अरब की ये ट्रेन वायरल!

300 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली सऊदी अरब की हरमैन हाई-स्पीड ट्रेन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बिजनेस क्लास का वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान हैं और पूछ रहे हैं-ये बुलेट ट्रेन है या कोई फाइव स्टार होटल?

Advertisement
300 KM/H की रफ्तार से दौड़ती है ट्रेन (Photo:Insta/@bevetravelsvlogs) 300 KM/H की रफ्तार से दौड़ती है ट्रेन (Photo:Insta/@bevetravelsvlogs)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

सऊदी अरब की एक सुपरफास्ट ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. ट्रेन के अंदर की लग्जरी सुविधाएं देखकर कई यूजर्स पूछ रहे हैं-क्या यह ट्रेन है या कोई फाइव स्टार होटल?

हवाई जहाज जैसी सीटें, चमचमाता इंटीरियर, शानदार लेगरूम और 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में सऊदी अरब की हरमैन हाई-स्पीड ट्रेन की बिजनेस क्लास दिखाई गई है, जिसे देखकर कई लोग इसे ट्रेन की बजाय फाइव स्टार होटल बता रहे हैं.

Advertisement

ट्रैवल व्लॉगर्स Bob & Eve (Beve Travels) ने हाल ही में मदीना से जेद्दा तक की अपनी बिजनेस क्लास यात्रा का वीडियो शेयर किया. वीडियो में ट्रेन के अंदर की सुविधाएं, आरामदायक सीटें और आधुनिक डिजाइन देखने को मिलता है. 

300 KM/H की रफ्तार से दौड़ती है ट्रेन

हरमैन हाई-स्पीड रेलवे सऊदी अरब की महत्वाकांक्षी विजन 2030 परियोजना का हिस्सा है. यह मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहरों को जोड़ने वाली दुनिया की सबसे आधुनिक हाई-स्पीड रेल सेवाओं में गिनी जाती है.

ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मदीना से जेद्दा का सफर, जो सड़क मार्ग से काफी लंबा और ट्रैफिक से प्रभावित हो सकता है, यह ट्रेन करीब 1 घंटा 50 मिनट में पूरा कर देती है.

बिजनेस क्लास में क्या मिलता है?

वायरल वीडियो में दिखाई गई बिजनेस क्लास यात्रियों को कई अतिरिक्त सुविधाएं देती है. इसमें चौड़ी और आरामदायक सीटें, ज्यादा लेग स्पेस, प्राथमिकता बोर्डिंग, बेहतर लगेज स्पेस और अपेक्षाकृत शांत माहौल मिलता है.यही वजह है कि लंबी दूरी तय करने वाले यात्री, खासकर उमराह और हज के लिए आने वाले लोग, बिजनेस क्लास को प्राथमिकता देते हैं.

Advertisement

 

उमराह और हज यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा

हरमैन रेलवे ने मक्का, मदीना और जेद्दा के बीच यात्रा को काफी आसान बना दिया है. पहले जहां सड़क मार्ग पर अधिक समय लग सकता था, वहीं अब लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक कम समय में आरामदायक यात्रा कर सकते हैं.स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं, लिफ्ट, पार्किंग और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम भी उपलब्ध हैं.

सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं?

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ट्रेन की लग्जरी की तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन के अंदर का माहौल किसी एयरलाइन बिजनेस क्लास या लग्जरी होटल से कम नहीं दिखता. वहीं कुछ यूजर्स ने इसकी गति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सऊदी अरब के विकास का उदाहरण बताया.

हालांकि कुछ यात्रियों का मानना है कि बिजनेस और इकोनॉमी क्लास के बीच अंतर उतना बड़ा नहीं है, लेकिन आराम और सुविधा के लिए अतिरिक्त खर्च कई लोगों को उचित लगता है.

तेज रफ्तार, आधुनिक तकनीक और लग्जरी सुविधाओं का यह मेल हरमैन हाई-स्पीड ट्रेन को मध्य पूर्व की सबसे चर्चित रेल सेवाओं में शामिल करता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »