लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए चीन के साइंटिस्ट ने एक अनोखी डिवाइस तैयार की है. इसे किसिंग डिवाइस (Kissing Device) कहा जा रहा है. इसके जरिए दूर बैठे कपल्स आपस में किस (Kiss) कर सकेंगे. इस डिवाइस को बनाने वाले का दावा है कि इसकी मदद से कपल्स को रियल किस जैसा एहसास होगा.
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस किसिंग डिवाइस के होंठ सिलिकॉन से तैयार किए गए हैं. इसमें सेंसर भी फिट है, जिससे किस करते समय होठों को वास्तविक किस जैसा फील आएगा. ये डिवाइस होठों के दबाव, गति और तापमान को भी फील कर सकती है.
चांगझौ वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेक्ट्रोनिक टेक्नोलॉजी द्वारा इस डिवाइस का पेटेंट कराया गया है. इसका अविष्कार करने वाले साइंटिस्ट जियांग झोंगली ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे और केवल फोन से संपर्क कर सकते थे. वहीं से उन्हें इस डिवाइस को बनाने का आइडिया मिला.
कितनी है कीमत?
चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Taobao पर इसकी कीमत 288 युआन (करीब 3400 रुपये) रखी गई है. अगर कोई जोड़े में इसे ऑर्डर करता है जाती है तो इसके लिए 550 युआन (करीब 6,000 रुपये) देने होंगे. बताया गया कि हर महीने 100 से ज्यादा 'किसिंग डिवाइस' बेचे जा रहे हैं.
इस डिवाइस को यूज करने के लिए यूजर्स को एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. फिर डिवाइस को फोन के चार्जिंग पोर्ट में प्लग करना होगा. ऐप पर पार्टनर के साथ पेयर करने के बाद, वे वीडियो कॉल कर सकते हैं और 'रिमोट किसिंग' कर सकते हैं.
aajtak.in