राहुल गांधी को घेरने चलीं प्रोफेसर, अंग्रेजी की गलतियों पर हो गईं ट्रोल

राहुल गांधी पर सवाल उठाने के लिए एक्स पर पोस्ट लिखने वाली एक असिस्टेंट प्रोफेसर की अंग्रेजी पर ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठा दिए. देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने उनकी ग्रामर की गलतियां गिनानी शुरू कर दीं.

Advertisement
इंग्लिश में मास्टर डिग्री वाली महिला ने राहुल गांधी को घेरा  (Photo: @asliarpita/X) इंग्लिश में मास्टर डिग्री वाली महिला ने राहुल गांधी को घेरा (Photo: @asliarpita/X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

सोशल मीडिया पर कई बार किसी मुद्दे से ज्यादा चर्चा उस पोस्ट की भाषा को लेकर होने लगती है. ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल की रहने वालीं अर्पिता चटर्जी के साथ हुआ. खुद को असिस्टेंट प्रोफेसर बताने वाली अर्पिता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए X पर एक पोस्ट लिखा, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया.

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके पास अंग्रेजी और एजुकेशन में दो मास्टर डिग्री हैं, बी.एड. किया है और वह पीएचडी भी कर रही हैं. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि अगर उनके मुताबिक 'अंधभक्त' बेवकूफ होते हैं, तो क्या वह भी बेवकूफ हैं?

Advertisement

लोगों की नजर सवाल पर नहीं, अंग्रेजी पर गई

अर्पिता का पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके सवाल से ज्यादा उनकी अंग्रेजी पर ध्यान देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने दावा किया कि पोस्ट में कई ग्रामर की गलतियां हैं.

यह भी पढ़ें: सांसद बने एक्टर! संसद में पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने चढ़ाया चंदा

यूजर्स ने लिखा कि अगर किसी के पास अंग्रेजी में मास्टर डिग्री है, तो उससे ऐसी गलतियों की उम्मीद नहीं की जाती. कई लोगों ने उनके पोस्ट की लाइनें कॉपी करके बताया कि उन्हें कैसे लिखा जाना चाहिए था.

देखें पोस्ट

ग्रामर सुधारने लगे यूजर्स

कुछ यूजर्स ने लिखा कि "having two master's degree" की जगह "having two master's degrees" होना चाहिए था. वहीं "pursuing PhD" की जगह "pursuing a PhD" लिखना सही माना गया.

Advertisement

कई लोगों ने मजाक करते हुए लिखा कि राहुल गांधी पर बहस कम हुई, लेकिन पोस्ट पढ़कर लोगों की इंग्लिश ग्रामर की क्लास जरूर लग गई.

 

दो हिस्सों में बंट गए सोशल मीडिया यूजर्स

हालांकि, सभी लोग अर्पिता की आलोचना नहीं कर रहे थे. कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया. उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर लिखते समय छोटी-मोटी ग्रामर की गलतियां किसी भी व्यक्ति से हो सकती हैं और सिर्फ इन्हीं गलतियों के आधार पर किसी की योग्यता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए.

फिलहाल, अर्पिता चटर्जी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक तरफ लोग इसे राजनीतिक पोस्ट मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में यूजर्स इसे अंग्रेजी ग्रामर की बहस में बदल चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »