नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स पर हुआ भद्दा मजाक, हंसते रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा: VIDEO

Ramiz Raja on Neena Gupta: रमीज राजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नीना गुप्ता और सर विवियन रिचर्ड्स का मजाक उड़ाया जाता है. जिस पर रमीज जोर जोर से हंसने लगते हैं.

Advertisement
रमीज राजा अपनी हरकत तो लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं (तस्वीर- सोशल मीडिया) रमीज राजा अपनी हरकत तो लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं (तस्वीर- सोशल मीडिया)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने हाल में ही एक्ट्रेस एश्वर्या राय पर भद्दा कमेंट किया था. जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई. अब पाकिस्तान के एक और पूर्व क्रिकेटर ने टॉक शो के दौरान अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन किया है. पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरपर्सन रमीज राजा का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स को लेकर भद्दा कमेंट करती है. जिस पर रमीज राजा जोर जोर से हंसने लगते हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर उनकी इस हरकत को लेकर लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. महिला बोलती है कि 'एक बार मेरा दिल टूट गया, जब विवियन नीना गुप्ता को ले गया था.' इसके बाद नस्लवादी कमेंट करती है. इस दौरान शो में मौजूद सभी गेस्ट काफी खुश दिखाई दे रहे थे. जब वो सर रिचर्ड्स को 'कालिया' बोलती है, तो सब जोर जोर से हंसने लगते हैं. 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर द क्रिक गाय नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'हर कोई ऐश्वर्या राय के लिए रज्जाक, गुल और अफरीदी को लेकर बात कर रहा है, और ये अच्छी बात है, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, ये चैनल नीना गुप्ता का मजाक उड़ा रहा था और ये लोग सर विवियन रिचर्ड्स पर नस्लवादी टिप्पणी कर रहे थे.'

Advertisement

कैप्शन में आगे लिखा है, 'बिल्कुल! ये कितना नफरती है, वो इस खेल के सबसे महान लोगों में से एक हैं और ये लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं, जैसे इन्होनें गोरा होकर जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और अगर आप सर विवयन को देखेंगे, तो उनमें एक ऐसा ऑरा दिखेगा, वह इस रमीज से 1000 गुना बेहतर दिखते हैं. मुझे उम्मीद है मसाबा और नीना मैम इसे देखें और इस नस्लवादी रमीज राजा और चैनल से माफी मांगने को कहें.' 

इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने एश्वर्या राय पर जो कमेंट किया था, उसे लेकर लोग उन पर खूब भड़के. तब पाकिस्तानी मीडिया ने उनसे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछा था. रज्जाक ने एक्ट्रेस पर कमेंट करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टार्गेट किया. जो इंटरनेट पर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »